Jwala

Express News

छत्तीसगढ

भूपेश बघेल के जन्मदिन पर उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सैलाब, धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में दुर्ग शहर के हजारों कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

भूपेश बघेल के जन्मदिन पर उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सैलाब, धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में दुर्ग शहर के हजारों कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

532230820261426201009394256.jpg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विधायक निवास में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता पहुंचे और भूपेश बघेल के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।

 

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के 5 ब्लॉकों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग समूहों में रवाना होकर विधायक निवास पहुंचे। इस दौरान पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बघेल, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया, मध्य ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष देवी श्री साहू एवं पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष आनंद देव ताम्रकार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

कार्यकर्ताओं में अपने लोकप्रिय नेता के जन्मदिन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण नारों के साथ भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके नेतृत्व, संघर्ष और छत्तीसगढ़ के विकास में उनके योगदान को याद किया।

 

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं युवा कांग्रेस के सैकड़ों युवा कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ विधायक निवास पहुंचे। युवाओं ने भूपेश बघेल के प्रति अपना समर्थन एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

धीरज बाकलीवाल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि, “भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े हुए जननेता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, किसान, मजदूर, युवा, महिला और गरीब वर्ग के हितों के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज उनके जन्मदिन पर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के हजारों कार्यकर्ताओं की ओर से मैं उन्हें हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना करता हूं।”

 

धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भूपेश बघेल के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और स्नेह इस बात का प्रमाण है कि कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच उनका गहरा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने हमेशा छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और यहां के लोगों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाया है।

 

वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेस पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति

 

इस अवसर पर छाया सांसद राजेंद्र साहू प्रतिपक्ष संजय कोहले,पूर्व सभापति राजेश यादव, छाया महापौर प्रेमलता साहू सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Image after paragraph

कार्यक्रम में निकिता मिलिंद, ऐमन साहू, अनूप वर्मा, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर,नंद किशोर शर्मा, चिराग शर्मा, अजय शर्मा विनोद सेन, भीमसेन, शिवाकांत तिवारी, जितेन तिवारी, हेमंत तिवारी, मनीष सोनवाने, अशोक मेहरा, शिव वैष्णव, मुकेश राठी, अंश चतुर्वेदी, हेमा साहू, आयुष शर्मा, आयुष विश्वकर्मा, पार्षद मनीषा सोनी, कुंदन सोनी अली असगर, देव सिन्हा, बृजलाल पटेल, भूपेंद्र वर्मा फिरोज भाई दीपक चावड़ा, दिव्यांश साहू, प्रेमा राजपूत, अंकित राजपूत एवं लक्ष्मी साहू शहंशाह दीपक साहू भास्कर कुंडले विमल यादव कमल यादव सफी कुरेशी विजय चंद्राकर सहित अनेक कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित विभिन्न कांग्रेस संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर ने सामूहिक रूप से भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा की मंगलकामना की।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.