Jwala

Express News

छत्तीसगढ

भिलाई में पहली बार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा, 25 से 29 दिसंबर तक भव्य आयोजन

भिलाई में पहली बार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा, 25 से 29 दिसंबर तक भव्य आयोजन कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी

23713122025134517whatsappimage2025-12-13at7.14.04pm.jpeg

समाचार: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज 
दुर्ग। इस्पात नगरी भिलाई पहली बार सनातन धर्म के प्रमुख ध्वजवाहक और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य आगमन की साक्षी बनने जा रही है। सेवा समर्पण समिति, दुर्ग के तत्वावधान में 25 से 29 दिसंबर 2025 तक भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम के समीप मैदान में दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी, जिसमें देश–प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। Image after paragraph

इस भव्य आयोजन को लेकर दुर्ग सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव और आयोजन समिति के प्रमुख एवं खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि 27 दिसंबर को विशेष दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी श्रद्धालुओं की पर्ची निकालकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और समिति अध्यक्ष पंडित वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मिलकर सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में जुटे हैं।

श्री यादव ने कहा कि यह आयोजन न केवल दुर्ग–भिलाई बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर के श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, साफ-सफाई सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और शासन स्तर पर हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम स्थल पर शासन की ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल के तहत स्वदेशी उत्पादों और योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही नशा मुक्ति, साइबर जागरूकता, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ और स्वदेशी अपनाओ जैसे जनजागरण अभियानों से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

आयोजन समिति के प्रमुख राकेश पाण्डेय ने बताया कि 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजे ध्वज पूजन का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रमुख और धर्माचार्यों को आमंत्रित किया गया है। ध्वज पूजन के पश्चात प्रतिदिन सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल डोमशेड, पर्याप्त पार्किंग और सुचारु आवागमन की व्यवस्था की जा रही है। भीड़ प्रबंधन को देखते हुए आवश्यकतानुसार कार्यक्रम स्वरूप में परिवर्तन भी किया जा सकता है।

अंत में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव और आयोजनकर्ता राकेश पाण्डेय ने देश–प्रदेश के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दिव्य श्री हनुमंत कथा का लाभ उठाने और अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने की अपील की।

प्रेस वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.