बाल दिवस पर दुर्ग में विधिक जागरूकता का व्यापक अभियान
दुर्ग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग द्वारा बाल दिवस के अवसर पर जिले के कई काॅलेज, विद्यालयों बी.एम. कॉलेज दुर्ग, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्ग, शासकीय माध्यमिक शाला पोटिया सहित अन्य स्थानों पर विधिक साक्षरता शिविरों का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों में जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग के कुल छह माननीय न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।
बी.एम. कॉलेज दुर्ग में आयोजित शिविर में माननीय न्यायाधीश ने बच्चों को बाल दिवस मनाने के उद्देश्य के साथ-साथ घरेलू हिंसा अधिनियम, संविधान में दिए गए अधिकार एवं कर्तव्य, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, मोटरयान अधिनियम तथा करियर दिशा-निर्देशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में आयोजित शिविर में तीन माननीय न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को बाल दिवस के महत्व, साइबर अपराधों से बचाव और करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सरल भाषा में समझाईं।
शासकीय माध्यमिक शाला पोटिया में आयोजित शिविर में दो माननीय न्यायाधीश उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों को कानून और न्याय की बुनियादी अवधारणाओं को सरल शब्दों में बताया, न्यायालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा विद्यार्थियों के सभी प्रश्नों का समाधान भी किया। साथ ही उन्होंने बच्चों को न्यायालय भ्रमण के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वे न्यायिक प्रक्रिया को नज़दीक से समझ सकें।
इन सभी कार्यक्रमों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के पी.एल.वी. ने बाल अधिकार, बाल सुरक्षा और बच्चों की कानूनी जागरूकता को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रयास किए। इन शिविरों से छात्रों को व्यापक रूप से लाभ मिला और उन्होंने कानून तथा अपने अधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.