जेसी वीक की शुरुआत, पहले दिन ही खुशियां के पिटारा से जरुरतमंदो के खिले चेहरे
जेसीआई दुर्ग-भिलाई द्वारा 12 सितंबर तक आयोजित जेसी वीक में समाजसेवा से जुड़े कार्यों की होगी भरमार
दुर्ग । जेसी वीक-2026 यूनिफाई की शनिवार से शुरुआत हुई। जेसीआई दुर्ग-भिलाई द्वारा 12 सितंबर तक आयोजित जेसीवीक के पहले दिन खुशियों का पिटारा कार्यक्रम के तहत शहर से एकत्रित साफ एवं उपयोगी वस्त्रों का वितरण हनुमान मंदिर, सेक्टर-9 भिलाई में जरूरतमंद लोगों को किया गया। कपड़े मिलने से जरुरतमंद लोगों के चेहरे खिल उठे। आज ही रात्रि में काउ कॉलर रिफ्लेक्टिव सेफ्टी ड्राइव के माध्यम से गौवंश को रिफ्लेक्टिव कॉलर लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य रात के समय सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जेसी वीक 2026 यूनिफाई के शुभारंभ अवसर जेसीआई दुर्ग-भिलाई के सदस्य बड़ी संख्या में जुटे और सेवाभावी कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। शनिवार को मीडिया से चर्चा में जेसीआई दुर्ग-भिलाई अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि यंग हाटर््स, वन फैमिली, इनफाईनाईट इम्पैक्ट की भावना के साथ आयोजित जेसी वीक के दौरान सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, युवा विकास, प्रशिक्षण और भारतीय संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य इन गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव के साथ युवाओं को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। उन्होने बताया कि जेसीआई इंटरनेशनल संस्था है। यह संस्था पिछले 53 वर्षों से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास की दिशा में कार्य कर रही है। दुर्ग-भिलाई ने संस्था के 150 सदस्य है, जो पूरी ऊर्जा के साथ संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ा रहे है। जेसी वीक के मेंटर योगेश राठी ने बताया कि जेसीवीक में संस्था के सदस्य लोगों के बीच पहुंचकर समाजसेवी कार्यों का श्रृंखलाबद्ध लोगों तक लाभ पहुंचाते है। व्यक्तित्व विकास जेसीआई का मूल उद्देश्य है। यूनिफाई केवल एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा को सेवा, संस्कार, पर्यावरण और समाजहित से जोड़ने का एक प्रयास है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शहर में सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के साथ युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया जाएगा। जेसी वीक के डायरेक्टर गौतम देशलहरा ने जेसी वीक में आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में सिलसिलेवार बताया कि 6 सितंबर को इंदिरा मार्केट, दुर्ग में सस्टेनेबल सिपिंग अभियान आयोजित होगा। अभियान के तहत सब्जी विक्रेताओं को पुन: उपयोग योग्य स्टील की पानी की बोतलें वितरित कर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसी प्रकार 7 सितंबर को आईआईटी भिलाई में कॉलेज विद्यार्थियों के लिए 'लाइफ बियॉन्ड कैंपस कार्यक्रम होगा। इसमें अनुभवी वक्ता बदलते रोजगार परिदृश्य, भविष्य की आवश्यक स्किल्स, बदलाव के अनुरूप स्वयं को तैयार करने तथा जीवन में नैतिक मूल्यों की उपयोगिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। 8 सितंबर को समाजसेवी संस्था फील परमार्थम में संस्था की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 51 सीलिंग फैन समर्पित किए जाएंगे। 9 सितंबर को आईसीएआई भवन, सिविक सेंटर में जेसीआई दुर्ग-भिलाई एवं आईसीएआई भिलाई ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में 'माइंडफेस्ट 3.0Ó इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव एवं रायपुर के 14 स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। 12 सितंबर को महावीर स्कूल में विद्यार्थियों के लिए हौसलों की उड़ान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और जीवन कौशल विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। जेसी वीक का भव्य समापन 12 सितंबर की शाम महेश कॉलोनी डोम, दुर्ग में जेसीआई जैमफेस्ट के साथ होगा। इसे शहर के लिए एक नए और अनूठे भजन जैमिंग एक्सपिरियंस के रूप में तैयार किया गया है। इसमें पारंपरिक भजनों को आधुनिक एवं ऊर्जावान जामिंग अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी और परिवारों को भक्ति-संगीत से सहज, आनंदमय और आधुनिक स्वरूप में जोड़ना है। लाइव म्यूजिक एवं सामूहिक भजन-जामिंग के साथ फूलों की होली और भव्य गंगा आरती विशेष आकर्षण होंगे। मीडिया से चर्चा के दौरान जेसीआई दुर्ग-भिलाई के डायरेक्टर कमलेश राजा, सचिव तोरण अटल, उपाध्यक्ष हिमांशु देवांगन, डॉ. गूंजा पिंचा एवं जेसीआई के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.