इंदिरा मार्केट में नवनीत ड्राई फ्रूटस की दुकान में लगी आग, अग्निशमन दल की तत्परता से टली बड़ी घटना
दुर्ग । शनिवार की रात्रि लगभग 12:30 बजे इंदिरा मार्केट स्थित नवनीत ड्राई फ्रूटस की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही सूचक द्वारा तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को खबर दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर तेजी से रवाना हुई।
थाना क्षेत्र दुर्ग सिटी कोतवाली के अंतर्गत घटित इस घटना में अग्निशमन दल के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बड़ी मशक्कत के बाद एक गाड़ी पानी से आग पर नियंत्रण पाया। उनकी तत्परता से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। इस अभियान का नेतृत्व जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में दलप्रभारी महेंद्र चंदेल ने किया। मौके पर फायर कर्मी मुख्तार अली, धर्मेन्द्र साहू और राजेश साहू ने बहादुरी से आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दल की तत्परता और टीमवर्क से बड़ी घटना टल गई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.