हरेली तिहार पर हरियाली का संकल्प, न्यू कृषि मंडी से होगा वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत
-महापौर अलका बाघमार ने ली बैठक, प्रभारी आयुक्त ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
-पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर 12 अगस्त को होगा वृक्षारोपण कार्यक्रम,
दुर्ग।नगर पालिक निगम/ हरेली तिहार के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए महापौर अलका बाघमार ने आज अपने कक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख एवं सुरक्षा की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए।
महापौर के निर्देशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2026, बुधवार को हरेली तिहार के अवसर पर न्यू कृषि मंडी, धमधा रोड, दुर्ग में प्रातः 10:00 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही शहर को अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने का संदेश देना है। बैठक के दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,पर्यवारण प्रभारी काशीराम कोसरे,नरेंद्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, पार्षद गुलाब वर्मा,प्रभारी आयुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी,सहायक अभियंता हरिशंकर साहू,उद्यान प्रभारी अनिल सिंह सहित अन्य मौजूद रहें।
कार्यक्रम को व्यापक एवं सुगम बनाने के लिए प्रभारी आयुक्त मोहेंद्र साहू द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन, स्थल व्यवस्था, पौधों की उपलब्धता, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम के लिए मो. सलीम सिद्दीकी, कार्यपालन अभियंता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेंगे।
नगर निगम द्वारा हरेली तिहार के अवसर पर शहरवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने तथा पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई है। हरेली के पर्व पर एक पौधा प्रकृति के नाम का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनअभियान का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.