Jwala

Express News

छत्तीसगढ

किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी।

किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी।

824030320260524501005703408.jpg

होली पर्व से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी।

रायपुर: होली पर्व से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Raipur: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग या पानी डालना दंडनीय अपराध माना जाएगा। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जबरन रंग लगाने, पानी फेंकने या उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए होली के दौरान मुखौटे की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, कई बार असामाजिक तत्व पहचान छिपाने के लिए मास्क या मुखौटे का सहारा लेते हैं, जिससे कार्रवाई में दिक्कत आती है। कमिश्नरेट ने आम लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है तथा चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें, कल यानी 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी से ही होली की धूम मची हुई है। त्योहार को लेकर बाजारों में खासा भीड़ देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर हर तरफ रंग उड़ रहा है। त्योहार में इस बार किसी भी तरह का खलल न पड़े इसके लिए पुलिस भी अब अलर्ट हो गई है। शहर में होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार प्लान तैयार किया है। होली के दिन सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सड़क में पेट्रोलिंग के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी।

आसमान से होगी निगरानी

 होली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस बार रायपुर पुलिस ने खास इंतजाम किया है। पुलिस ने ड्रोन कैमरों का सहारा लिया है और शहर के प्रमुख चौक चौराहों, घनी बस्तियों और व्यस्त इलाकों में ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं

3000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात

होली के त्योहार को दखते हुए पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। त्यौहार में कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़े इसके लिए राजधानी रायपुर में 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है वह सभी सोमवार शाम से बुधवार शाम तक लगातार ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल बाइक-स्कूटी सवारों पर एक्शन करने के निर्देश दिए गए हैं



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.