Jwala

Express News

छत्तीसगढ

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जिले के 12 वृद्धजनों का एम्स रायपुर में मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत जिले के 12 वृद्धजनों का एम्स रायपुर में मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

23625022026104935173250220260730051000908212.webp

धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना  के अंतर्गत धमतरी जिले के 12 वरिष्ठ नागरिकों का मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराया गया। सभी हितग्राहियों का निःशुल्क ऑपरेशन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। ऑपरेशन के पश्चात सभी की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक है।
          समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया एवं समन्वय कर चयनित वृद्धजनों को एम्स रायपुर भेजा गया, जहां आधुनिक तकनीक से शल्यक्रिया की गई। ऑपरेशन के बाद हितग्राहियों की दृष्टि में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
        कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के सभी विकासखंडों में सर्वे कर जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों की पहचान सुनिश्चित की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऑपरेशन के बाद नियमित फॉलोअप, दवा वितरण एवं आवश्यक परामर्श की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा, कि अटल वयो अभ्युदय योजना वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी जरूरतमंद वृद्धजन उपचार से वंचित न रहे। इस पहल से उन्हें बेहतर दृष्टि और आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहायता मिलेगी।
          ऑपरेशन से लाभान्वित हितग्राहियों में दुजराम साहू (ग्राम बोडरा), केशव यादव (ग्राम डोमा),  राम कुमार कुर्रे (ग्राम करेटा),  कार्तिक राम देवांगन (ग्राम भटगांव), ईश्वर चंद क्रिस्टी (ग्राम जोधापुर, धमतरी), श्रीमती बिसाखा साहू (ग्राम तरसींवा),  नरेश कुमार ध्रुव (ग्राम नगरी, वार्ड 06),  नंद कुमार (ग्राम पंडरीपानी, छिपलीपारा नगरी), श्री महेन्द्र कुमार सोनी (ग्राम डीहीपारा, नगरी), श्री पुखराज देवांगन (ग्राम नगरी), श्रीमती दुलारी बाई (ग्राम सांकरा, मगरलोड) एवं झुमुक लाल (ग्राम बकोरी, मगरलोड) शामिल हैं।
           उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि आगे भी चरणबद्ध रूप से पात्र वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित कर निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.