दुर्ग नगर निगम की पहल: 3.30 लाख में मिलने वाले फ्लैट बने लोगों की पहली पसंद,आवेदन लेकर आये और सुनहरा अवसर पाए
हितग्राहियों को मिला अपने घर का तोहफ़ा,महापौर व आयुक्त ने किया आबंटन:
लॉटरी निकली, सपने सच हुए 3.30 लाख की योजना में 24 परिवारों को मिला अपना घर
प्रधानमंत्री आवास योजना से 24 हितग्राहियों को मिला अपने घर का तोहफ़ा
दुर्ग//नगर पालिक निगम। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में तैयार आवास गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ रहे हैं। गणपति विहार, सरस्वती नगर और मां कर्मा बोरसी साइट पर तैयार फ्लैटों का आवंटन इस बार लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया, जिसमें कुल 24 हितग्राहियों का चयन किया गया।इन आवासों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मात्र 3.30 लाख रुपये में पक्का, सुंदर और सुरक्षित घर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में पात्र नागरिक आवेदन कर रहे हैं।
लगभग प्रत्येक माह प्राप्त आवेदनों की लॉटरी निकाली जाती है, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहती है। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल, लोककर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर और सहायक अभियंता संजय ठाकुर मौजूद रहे। खुली लॉटरी में हितग्राहियों ने स्वयं अपनी पर्ची निकालकर फ्लैट का चयन किया।
लॉटरी के बाद महापौर ने कहा कि योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद को पक्की छत उपलब्ध कराना है और निगम प्रशासन पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि आने वाले महीनों में भी और पात्र हितग्राहियों के लिए लॉटरी जारी रहेगी।
आवास प्राप्त करते समय हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। एक लाभार्थी ने भावुक होकर कहा
“हमने कभी सोचा नहीं था कि हमारा भी अपना घर होगा। यह योजना हमारे लिए वरदान साबित हुई है।”सम्पूर्ण राशि जमा करने के बाद हितग्राहियों को आधिपत्य (कब्जा) पत्र प्रदान किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.