पीएम-किसान सम्मान निधि बनी देवेंद्र की खेती का सहारा, हर साल मिल रहे 6 हजार रुपये से कृषि कार्यों में मिल रही मदद
*सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी*
*खाद-बीज और खेती की अन्य जरूरतों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही सहायता राशि*
*सीधे बैंक खाते में राशि मिलने से किसान को आर्थिक संबल, खेती-किसानी के खर्चों के प्रबंधन में मिल रही सुविधा*
रायपुर, / किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने और खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों के लिए खाद, बीज और अन्य कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा तहसील अंतर्गत ग्राम बिरगहनी निवासी किसान श्री देवेंद्र कुमार साहू भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। योजना की शुरुआत से ही उन्हें नियमित रूप से आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे खेती-किसानी के खर्चों का प्रबंधन करने में सहयोग मिल रहा है।
*खेती की जरूरतों को पूरा करने में मददगार बनी सम्मान निधि*
श्री देवेंद्र कुमार साहू के परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार खेती-किसानी है। कृषि कार्यों में समय पर खाद, बीज और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना जरूरी होता है। इन जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक संसाधनों की उपलब्धता किसानों के लिए महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली सहायता राशि देवेंद्र के लिए उपयोगी साबित हो रही है।
श्री देवेंद्र कुमार साहू बताते हैं कि योजना की शुरुआत से ही उन्हें इसका लाभ मिल रहा है। सम्मान निधि के रूप में प्राप्त राशि से खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। इससे कृषि कार्यों के लिए जरूरी खर्चों का प्रबंधन करना आसान हुआ है।
*हर साल तीन किस्तों में मिलते हैं 6 हजार रुपये*
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।
योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। सीधे बैंक खाते में राशि प्राप्त होने से सहायता का लाभ किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचता है।
*छोटे-छोटे खर्चों में बड़ी मदद, किसान को मिला आर्थिक संबल*
श्री देवेंद्र कुमार साहू के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि खेती के छोटे-छोटे लेकिन जरूरी खर्चों को पूरा करने का सहारा बनी है। कृषि कार्यों के दौरान खाद, बीज और अन्य आवश्यकताओं के लिए इस सहायता राशि का उपयोग करने से उन्हें आर्थिक राहत मिल रही है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्री देवेंद्र कुमार साहू की यह कहानी दर्शाती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता किसानों की आजीविका को संबल प्रदान कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी की आवश्यकताओं को पूरा करने और कृषि कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग मिल रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.