सफलता की कहानी कृषक श्री देवनारायण की धान की उपज राशि बेटियों की पढ़ाई और विवाह में सहायक
दुर्ग / पुलगांव निवासी श्री देवनारायण एक छोटे किसान हैं। पौन एकड़ भूमि पर मोटा धान लगाकर उन्होंने कड़ी मेहनत और सीमित संसाधनों के बावजूद 15 क्विंटल धान का उत्पादन किया। पति-पत्नी दोनों रोज़ मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और छोटे-छोटे बचत से घर की आवश्यकताए पूरी करते हैं। इसी क्रम में आज वे अपने धान के बोरे लेकर उपार्जन केंद्र कोलिहापुरी पहुंचे। शासन द्वारा स्थापित धान खरीदी व्यवस्था के अंतर्गत न केवल उनकी उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी गई, बल्कि पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में सुनिश्चित किया गया।
श्री देवनारायण की दो बेटियाँ हैं, जो वर्तमान में अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी बेटियों की शिक्षा में करेंगे तथा शेष राशि को अपने सेविंग एकाउंट में जमा करेंगे। यह बचत आगे चलकर बेटियों के विवाह में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्र में किसानों के सभी प्रकार के धानों का उठाव किया जा रहा है। यह कहानी केवल एक छोटे किसान परिवार की नहीं है, बल्कि शासन की पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था की सफलता को भी दर्शाती है, जिसका प्रभाव ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उपार्जन केंद्र, समर्थन मूल्य, सीधा भुगतान और किसान-हितैषी योजनाएँ आज छोटे किसानों के जीवन में आत्मविश्वास, सुरक्षा और आशा का संचार कर रही हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.