Jwala

Express News

छत्तीसगढ

बारिश भी नहीं बुझा सकी दीपों की लौ: रोशनी और खुशियों से जगमगा उठा समूचा बस्तर

बारिश भी नहीं बुझा सकी दीपों की लौ: रोशनी और खुशियों से जगमगा उठा समूचा बस्तर

667221020250437211280x720_2536812-diwali-festival-celebrated-with-great-pomp.webp

जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर समेत पूरे सातों जिलों में इस बार दीपावली का पर्व धूमधाम, रोशनी और उल्लास के साथ मनाया गया। घरों की सजावट, रंग-बिरंगी लाइटें और दीपों की कतारों से पूरा बस्तर जगमगा उठा। हर चौक-चौराहे पर दीपों की रौशनी ऐसी बिखरी कि लगा मानो पूरा शहर सोने की चादर में लिपट गया हो।

शहर के विभिन्न मंदिरों को भी मिट्टी के दीये से प्रज्वलित किया गया था, आकर्षक लाइट से पूरे मंदिर को नहलाया गया था। बस्तर की आराध्य देवी दंतेश्वरी मंदिर समेत जगन्नाथ मंदिर,पनारापारा स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर,प्रतापदेव पारा स्थित शिवालय,सीताराम शिवालय व अन्य मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई।

बारिश ने डाली खलल, रुकते ही रंगीन हो उठा आसमान
हालांकि शाम 7 से 9 बजे के बीच हल्की बूंदाबांदी ने कुछ देर के लिए बच्चों की मस्ती पर ब्रेक लगा दिया। पटाखों की गूंज थम गई, सड़कों पर सन्नाटा छा गया। मगर जैसे ही बादल छंटे, आतिशबाज़ी की गूंज ने फिर आसमान को रंगीन कर दिया। रात 12 बजे तक आसमान चमचमाती फुलझड़ियों और रंगीन रॉकेटों से झिलमिला रहा।

गोलबाजार एवं सीरासार, जगन्नाथ मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष सड़क के दोनों तरफ ग्रामीण महिलाएं गेंदाफूल की मालाएं व अन्य पूजा समाग्री का बाजार सजाई थी। जहां शहरवासियों द्वारा खरीदी की गई। इधर संजय बाजार है स्कूल मार्ग, पैलेस रोड में संजय बाजार सड़क के दोनों तरफ अग्रसेन चौक और धरमपुरा मार्ग में पूजा समाग्री बाजार सजा रहा। शहर के विभिन्न चौक चौराहों में फूलों की खरीदी के लिए जुटे रहे।

अच्छी ग्राहकी से व्यापारियों में खुशी
स्थानीय नागरिकों ने भी दीपावली की रौनक पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। रेडियो और घड़ी दुकान संचालक अनूप मेहरा ने मुस्कुराते हुए कहा, इस बार ग्राहक दिनभर आते रहे। बारिश से थोड़ी देर रुकावट हुई, पर बिक्री उम्मीद से बेहतर रही। इलेक्ट्रॉनिक शॉप के मालिक रविन्द्र दास पट्टजोशी बोले त्योहार के पहले दो दिन ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही।

शाम की बारिश ने थोड़ी दिक्कत दी, लेकिन उत्सव ने सब थका दिया। कृषक राकेश रथ ने कहा इस बार अच्छी फसल और अच्छा भाव मिलने का अनुमान है, लेकिन बेमौसम बारिश परेशानी का सबब है। फसल पककर तैयार है, खेतों में पानी भरने से कटाई में समस्या आएगी।फिर भी दीपावली मनाने का मजा ही कुछ और रहा। ऑटोमोबाइल कंपनी के सेल्स मैनेजर आशीष शर्मा ने बताया दीपावली ऑफर्स को लोगों ने खूब पसंद किया, कई ग्राहकों ने नए वाहन खरीदे। टिम्बर व्यापारी राकेश विश्वकर्मा ने कह बाजार में इस बार रौनक पुरानी चमक लेकर लौटी, व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान वापस आई।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.