विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर संगोष्ठी संपन्न : दिव्यांग वृद्धजनों की देखभाल बड़ी चुनौती
वरिष्टजन समाज की अमूल्य धरोहर एवं अनुभव का अनमोल खजाना हैं : घनश्याम देवांगन

भिलाई। विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस की पूर्व संध्या पर भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के तत्वावधान में सियान सदन हाउसिंग बोर्ड भिलाई में एक सार्थक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने की। इस वर्ष विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस का थीम था - "जागरूकता से आगे बढ़कर : वृद्धजनों के प्रति दुर्व्यवहार की रोकथाम को प्रभावी बनाना"।
संगोष्ठी में आधार वक्तव्य देते हुए महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान केवल संस्कृति नहीं, बल्कि सभ्य समाज की पहचान है। वरिष्टजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर एवं अनुभव का अनमोल खजाना हैं। इसलिए उनका सम्मान, सुरक्षा और गरिमामय जीवन सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संगोष्ठी में हेल्पेज इंडिया के अजय सिंह, डॉ कांतिलाल विश्वकर्मा, प्रोफेसर जयति साहू, दिनेश कुमार गुप्ता, धानेश्वर निर्मल, फूलचंद साहू ने भी विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने वृद्धजनों के प्रति बढ़ते दुर्व्यवहार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्र जीवन का अधिकार सुनिश्चित करने हेतु हमें समन्वित प्रयास करना होगा तथा नई पीढ़ी एवं पुरानी पीढ़ी के बीच की दूरी को मिटाना होगा।
संगोष्ठी में वृद्धजनों के प्रति दुर्व्यवहार एवं उसके कारणों को विस्तार से बताया गया। इन कारणों में वृद्ध व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक या आर्थिक क्षति पहुंचाना तथा अपमानित करना प्रमुख है। शारीरिक हिंसा या प्रताड़ना, मानसिक एवं भावनात्मक उत्पीड़न, आर्थिक शोषण एवं संपत्ति हड़पना, सामाजिक उपेक्षा और अलगाव, आवश्यक देखभाल, चिकित्सा सुविधा या अन्य सुविधाओं से वंचित करना आदि दुर्व्यवहार की श्रेणी में आते हैं। पीड़ित वृद्धजनों की सहायता के लिए कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।
संगोष्ठी में दिव्यांग वृद्धजनों को लेकर चिंता व्यक्त की गई। वृद्ध दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों, सुरक्षा, देखभाल, चिकित्सा तथा सामुदायिक सहयोग से जुड़े प्रयासों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य करने के लिए महासंघ अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, डॉ कांतिलाल विश्वकर्मा, कृष्णराव गूजर, दिनेश गुप्ता, धानेश्वर निर्मल, हुकुमचंद देवांगन, फूलचंद साहू, एस के नंदी, छाया विश्वकर्मा, जयति साहू, तृप्ति नंदी, हेलपेज इंडिया के अजय सिंह, मुकेश कुमार का श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर योगागुरु तृप्ति नंदी के नेतृत्व में योगा समूह की युवा एवं वरिष्ठ महिलाओं ने अलग-अलग आकर्षक पिरामिड बनाकर वाहवाही लूटी। लोकप्रिय गायक जोसफ, फूलचंद साहू आदि सहित महिला समूह ने संगीतमय सुमधुर गीत प्रस्तुत कर समां बांधा।
संगोष्ठी में छाया विश्वकर्मा, शोभा गुजर, तृप्ति नंदी, मंगलूराम देवांगन, फूलचंद साहू, ओमप्रकाश साहू, हुकुमचंद देवांगन, मुकेश कुमार, एम आर निराला, एस एल यादव, घनश्याम अग्रवाल, एस आर टंडन, आदि सहित वरिष्ठ नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संचालन छाया विश्वकर्मा एवं आभार प्रदर्शन एस के नंदी ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.