विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की रफ्तार बढ़ी, मेयर अलका बाघमार ने जमीनी स्थिति देखी
दुर्ग। मेयर श्रीमती अलका बाघमार ने शुक्रवार को दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड 60, 19, 20 एवं 21 के विभिन्न मतदान केंद्रों (बूथों) का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण–2025 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं सुधार कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से किया गया।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर,अरुण सिंह,रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, विजय भनोट और कृष्णा सिंह भी साथ रहे। मेयर ने एक-एक बूथ पर जाकर बीएलओ एवं उपस्थित कर्मचारियों से फॉर्म भरने की वास्तविक स्थिति, लंबित गणना पत्रकों की संख्या और नागरिकों की सहभागिता पर विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि बीएलओ गणना पत्रक के साथ फॉर्म–A6 भी अनिवार्य रूप से प्रदान करें, जिससे नए मतदाताओं, स्थानांतरित मतदाताओं तथा त्रुटि सुधार हेतु आवेदन करने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मेयर बाघमार ने यह भी बताया कि कई नागरिक अभी तक अपने गणना पत्रक जमा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन जमा करें, ताकि आपका नाम आगामी मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।”
निरीक्षण के दौरान महापौर ने बूथ परिसर की उपलब्ध सुविधाओं, जानकारी पट्ट, आवश्यक फार्मों की उपलब्धता, बीएलओ की उपस्थिति तथा नागरिकों को दी जा रही सहायता का भी परीक्षण किया। उन्होंने अभियान को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.