Jwala

Express News

छत्तीसगढ

टूटती सड़कें, गड्ढे और टूटी प्लेटें, अंडरब्रिज बने मुसीबत का पुल, अरुण वोरा

टूटती सड़कें, गड्ढे और टूटी प्लेटें, अंडरब्रिज बने मुसीबत का पुल, अरुण वोरा

461150620261614331007897051.jpg

रायपुर नाका और बोरसीभाठा अंडरब्रिज की बदहाली पर भड़के अरुण वोरा, निर्माण गुणवत्ता और जिम्मेदार अधिकारियों पर उठाए सवाल

 

रायपुर नाका और बोरसीभाठा अंडरब्रिज की जर्जर स्थिति को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिन अंडरब्रिजों को शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाया गया था, आज वही आम नागरिकों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनते जा रहे हैं।

 

अरुण वोरा ने कहा कि रायपुर नाका अंडरब्रिज की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई स्थानों पर लगी प्लेटें टूट गई हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वहीं, बारिश शुरू होते ही अंडरब्रिज में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है, जिसके कारण सड़क पर मौजूद गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से दिखाई नहीं देते।

 

उन्होंने बोरसीभाठा अंडरब्रिज का उल्लेख करते हुए कहा कि 25 नवंबर को शुरू हुई इस परियोजना की गुणवत्ता पर अब गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं। मात्र छह महीने के भीतर सड़क उखड़ना और जलभराव जैसी समस्याओं का सामने आना निर्माण कार्य में लापरवाही और निगरानी की कमी को दर्शाता है।

अरुण वोरा ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की कि दोनों अंडरब्रिजों का तत्काल निरीक्षण कर दोषी एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही टूटी सड़कों और प्लेटों की तत्काल मरम्मत तथा जल निकासी व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुदृढ़ कर स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.