सड़क सुरक्षा माह के पांचवें दिन नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों का गुलाब फूल देकर सम्मान
दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा माह-2026 के पांचवें दिन यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने हेतु अभिनव पहल की गई। इस दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट धारण कर वाहन चलाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को गुलाब फूल भेंट कर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 5 जनवरी 2026 को दुर्ग, भिलाई एवं कुम्हारी क्षेत्र में यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
.jpeg)
अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालक जो दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाते पाए गए, उन्हें गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही उन्हें अपने मित्रों एवं परिजनों को भी हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
वहीं बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को रोककर समझाइश दी गई कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, क्योंकि “जब आप सुरक्षित रहेंगे, तभी आपका परिवार सुरक्षित रहेगा।” उन्हें वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग बस स्टैंड एवं पटेल चौक में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु यातायात जिंगल का प्रसारण भी प्रारंभ किया गया। जिंगल के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने, गलत पार्किंग न करने एवं यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की जा रही है।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दौरान निरंतर ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को सुरक्षित परिवहन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.