Jwala

Express News

छत्तीसगढ

स्वच्छ दुर्ग की ओर बड़ा कदम: खटालों से गोबर प्रबंधन पर निगम का सख्त निर्णय

स्वच्छ दुर्ग की ओर बड़ा कदम: खटालों से गोबर प्रबंधन पर निगम का सख्त निर्णय

491250220260551581005652857.jpg

सड़कों पर गंदगी अब बर्दाश्त नहीं: महापौर अलका बाघमार का स्पष्ट संदेश

?1 मार्च से नई व्यवस्था लागू: प्रतिदिन होगा खटालों से गोबर संग्रहण

?नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना तय: स्वच्छता में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

दुर्ग/ / नगर पालिक निगम, दुर्ग।महापौर अलका बाघमार की सख्ती: शहर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाने की पहल,नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार द्वारा शहर को सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से आज स्वास्थ्य विभाग प्रभारी निलेश अग्रवाल,पार्षद गुलाब वर्मा स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता की मौजूदगी में शहर के समस्त खटाल संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक ली गई। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा खटाल क्षेत्रों में व्याप्त गंदगी की समस्या पर गंभीर चर्चा की गई।

?खटाल क्षेत्रों में गंदगी पर जताई नाराजगी

बैठक में यह बात सामने आई कि कई खटाल संचालकों द्वारा गोबर को सड़कों एवं सार्वजनिक खाली स्थानों पर रखा जाता है तथा नालियों में बहा दिया जाता है, जिससे खटाल क्षेत्रों सहित आसपास के स्थानों में बदबू एवं गंदगी फैल जाती है। इस संबंध में शहर के नागरिकों ने महापौर के समक्ष अपनी समस्याएं रखी थीं, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए यह बैठक आयोजित की गई।

? प्रतिदिन गोबर संग्रहण के लिए निगम करेगा बेंडर नियुक्त

निगम द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रतिदिन एक अधिकृत बेंडर नियुक्त किया जाएगा, जो प्रत्येक खटाल से गोबर का नियमित संग्रहण करेगा। सभी खटाल संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने खटाल में गोबर एकत्रित कर संबंधित बेंडर को उपलब्ध कराएं, ताकि शहर में गंदगी की स्थिति उत्पन्न न हो।

?नियम उल्लंघन पर होगी जुर्माने की कार्रवाई

महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि निर्धारित व्यवस्था के बाद भी सड़कों या नालियों में गोबर पाया जाता है, तो संबंधित खटाल संचालक के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इस व्यवस्था के लिए खटाल संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

? 1 मार्च 2026 से लागू होगी नई व्यवस्था

उक्त प्रक्रिया का क्रियान्वयन 1 मार्च 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। महापौर अलका बाघमार ने सभी संचालकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर दुर्ग शहर के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.