Jwala

Express News

छत्तीसगढ

रायपुर नाका मुक्तिधाम में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, महापौर के निर्देश पर कब्जा तत्काल हटाया गया

रायपुर नाका मुक्तिधाम में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, महापौर के निर्देश पर कब्जा तत्काल हटाया गया

195170220261419471005485266.jpg

?शासकीय भूमि पर अब नहीं बनेगा अवैध चबूतरा, निषेध बोर्ड लगाने के आदेश

?मुक्तिधाम से लगे गार्डन का होगा सौंदर्यकरण, महापौर का अधिकारियों को मिले स्पष्ट निर्देश,

?बिना अनुमति अतिक्रमण पर सख्त चेतावनी, भविष्य में होगी कठोर कार्रवाई,

दुर्ग/नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 60 रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम परिसर में छत्तीसगढ़ मूर्तिकार संघ द्वारा एक कक्ष में किए गए अनधिकृत कब्जे को महापौर श्रीमती अल्का बाघनार के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से हटाया गया। निगम प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा कब्जा हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की। साथ ही छत्तीसगढ़ मूर्तिकार संघ को भविष्य में बिना अनुमति किसी भी स्थल पर अतिक्रमण न करने हेतु सख्त चेतावनी दी गई है। निगम महापौर ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि पुनः इस प्रकार की गतिविधि पाई जाती है तो नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम से लगे गार्डन के सौंदर्यकरण हेतु भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए हैं। परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं आम नागरिकों के उपयोग हेतु सुगम बनाने के उद्देश्य से सौंदर्यकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

मुक्तिधाम परिसर में स्थल की सीमित उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए भविष्य में शासकीय भूमि पर शव चबूतरा निर्माण पर पूर्णतः रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में अधिकारियों को तत्काल निषेध बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को स्पष्ट जानकारी मिल सके और अनावश्यक निर्माण कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

नगर निगम प्रशासन ने पुनः दोहराया है कि सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा, सुव्यवस्था एवं सौंदर्य संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण सख्ती से रोका,इस दौरान सभापति श्याम शर्मा,एमआईसी देव नारायण चंद्रकार,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे,युवराज कुँजम, लगुलशन साहू,भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण सिंह,मनमोहन शर्मा के अलावा सहायक अभियंता संजय ठाकुर,उपअभियंता हरिशंकर साहू,पंकज साहू मौजूद रहे,


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.