कलेक्टर ने छठ पर्व, पीएम आवास एवं राज्योत्सव के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक
दुर्ग/ कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय और जनपद पंचायत के अधिकारियों की बैठक में छठ पर्व की तैयारी, पीएम आवास हेतु राशि आवंटन और राज्योत्सव के तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी नगरीय निकायों में तालाबों की साफ-सफाई करने और छठ घाट पर प्रकाश आदि की समुचित प्रबंध करने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि छठ पर्व पर स्नान स्थल में सुरक्षा का भी पुख्ता प्रबंध किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि पीएम आवास योजना अंतर्गत मैपिंग कर एफ.टी.ओ. राशि 31 अक्टूबर तक जारी हो जाए, अधिकारी यह सुनिश्चित करें। नगरीय निकायों में पात्र हितग्राही पीएम आवास से वंचित न हो, इस हेतु डोर-टू-डोर सर्वे कर पूरक प्रस्ताव स्वीकृति हेतु शासन को भेजी जाए। बैठक में राज्योत्सव के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, इस हेतु अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व समय पर पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री बजरंग दुबे, नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव पाण्डेय, ए.एस.पी. सुश्री ऋचा मिश्रा, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.