Jwala

Express News

छत्तीसगढ

एकता का प्रतीक बना दुर्ग — सरदार पटेल जयंती पर निकला विशाल यूनिटी मार्च

देश की एकता और अखंडता के संकल्प के साथ उमड़ा जनसैलाब — दुर्ग नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा के नेतृत्व में शहर में निकले निगम के पार्षद

2601211202514441421412112025140116whatsappimage2025-11-12at7.25.31pm(1).webp

                ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ | दुर्ग |

दुर्ग। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिला संगठन द्वारा दुर्ग शहर में भव्य “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात पदयात्रा का शुभारंभ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल की मुख्य उपस्थिति में किया गया।

इस दौरान दुर्ग नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा के नेतृत्व में निगम के पार्षदों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए शहरभर में एकता और अखंडता का संदेश दिया। पार्षद दल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और नागरिक भी शामिल हुए।


 देशभक्ति के नारों से गूंजा दुर्ग शहर

“यूनिटी मार्च” पटेल चौक से प्रारंभ होकर महाराज चौक तक निकाली गई। यात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों — महात्मा गांधी स्कूल, होटल मान चौक, तकिया पारा, पोल साय पारा, अग्रसेन चौक, शहीद चौक, सिंधी कॉलोनी, संविधान चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक होते हुए समापन किया।
रास्ते भर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सिंधी समाज, सिख समाज, चेंबर ऑफ कॉमर्स सहित विभिन्न संस्थाओं ने “भारत माता की जय” और “एकता अमर रहे” के नारों से माहौल देशभक्ति से भर दिया।Image after paragraph

 

Image after paragraph

 


 देश की एकता के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे पटेल — सांसद विजय बघेल

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा,

“सरदार पटेल ने अपनी लौह इच्छाशक्ति से भारत को एक सूत्र में पिरोया। आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।”


 पटेल की इच्छाशक्ति से बना अखंड भारत — सुरेंद्र कौशिक

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा,

“562 रियासतों को बिना युद्ध के एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है।”


 विश्वगुरु भारत की दिशा में अग्रसर मोदी सरकार — विधायक ललित चंद्राकर

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा,

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है।”


 सरदार पटेल सदैव रहेंगे प्रेरणा स्रोत — जितेंद्र वर्मा

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता और संप्रभुता के प्रतीक हैं और उनकी नीतियाँ आज भी हर नागरिक को प्रेरित करती हैं।


 सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुआ राष्ट्रगान

कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमारजिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारेजिला महामंत्री दिलीप साहूजनपद अध्यक्ष कीर्ति नायकभाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदनशैलेंद्र साहू,पार्षद मनोज सिह,सम्भव जैन,अब्दुल खालिद शेरू, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, हर्षा चंद्राकर, अशोक राठी, सरिता मिश्रा, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, शैलेंद्र शैंडे, गिरीश साहू, ओमप्रकाश सेन, ध्रुव सचदेव, सैयद आसिफ अली, राहुल पंडित, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, विनय महोबिया, सहित महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एनएसएस, स्काउट गाइड के सदस्य तथा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।  सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
तीन घंटे चली यह यात्रा महाराज चौक में राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.