केलाबाड़ी वार्ड 41 में 22.25 लाख रुपये के नाली एवं सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन, लोक-कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने किया
वार्डवासियों को मिलेगी बेहतर मूलभूत सुविधा, तीन विकास कार्यों को मिली गति,
दुर्ग//नगर पालिक निगम। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 41 केलाबाड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का आज भूमि पूजन किया गया। महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देश पर लोक कर्म विभाग प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने पार्षद रुबीना हमीद खोखर, एल्डरमेन गौरव शर्मा, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू,उप अभियन्ता भारती ठाकुर एवं वार्डवासियों की मौजूदगी में तीन विकास कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया।
इन कार्यों में दानी के घर से भैसासुर मंदिर तथा अशरफिया स्कूल के पीछे से सोनी जी के घर से यादव के घर तक नाली एवं पुलिया निर्माण के लिए 8.25 लाख रुपये, रजा खोखर के घर के पास नाली एवं सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रुपये तथा नया मस्जिद से फिरोज राठौर के घर तक नाली एवं सड़क निर्माण के लिए 9 लाख रुपये की लागत स्वीकृत है। इन तीनों कार्यों की कुल लागत 22.25 लाख रुपये है।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि वार्डों में नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, नाली एवं पुलिया निर्माण सहित आवश्यक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से वार्डवासियों को आवागमन एवं जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्षद रुबीना हमीद खोखर सहित वार्ड के नागरिकों ने विकास कार्यों की स्वीकृति एवं भूमि पूजन के लिए नगर निगम प्रशासन एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर का आभार व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.