Jwala

Express News

छत्तीसगढ

मंत्री गजेन्द्र को जन्मदिन पर बधाई देने देर रात तक पहुंचते रहे शुभचिंतक, अपने चहेते मंत्री को बधाई देने उमड़ा जन सैलाब

मंत्री गजेन्द्र को जन्मदिन पर बधाई देने देर रात तक पहुंचते रहे शुभचिंतक, अपने चहेते मंत्री को बधाई देने उमड़ा जन सैलाब

6631506202616285659515062026141323whatsappimage2026-06-15at7.40.50pm.webp

दुर्ग। दुर्ग-शहर विधायक केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव का जन्मदिन और भी खास हो गया जब उन्हें बधाई देने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए आशीर्वाद दिए। जन्मदिन समारोह में अपने चहेते विधायक को बधाई देने लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के सभी समाज, वर्ग, कार्यकर्त्ताओ व नागरिकों उनके जन्मदिन पर अपना प्यार बरसाया। जन्मदिन पर शुभकामना देने पहुँचे जनता व जनप्रतिनिधि सुबह 11बजे से सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर कान्हा जी महाराज की टीम द्वारा सुन्दर भजन संध्या की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात देर शाम तक प्रसिद्ध गायक सुनील सोनी और उनके साथ कलाकारों की टीम ने छत्तीसगढ़ी गीत संगीत की सांस्कृतिक प्रस्तुति दिए।
-48 यूनिट रक्तदान ...
स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव के जन्मदिन के अवसर को खास बनाने दुर्ग के युवाओं की टोली ने 48 वें जन्मदिन पर 48 यूनिट रक्तदान किये। यह रक्त अस्पताल को प्रदान किये जिससे जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दिया जाएगा। रक्तदान करने वाले युवाओ को संस्था द्वारा निःशुल्क हेलमेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
-मंत्री को बधाई देने पहुंचे जनप्रतिनिधि ...
विधायक गजेन्द्र यादव के जन्मदिन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक डोमनलाल कोर्सवाड़ा, पूर्व विधायक साँवला राम डाहरे, पूर्व मंत्री रामशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, अपैक्स बैंक से भरत वर्मा, महापौर श्रीमति अलका बाघमार, खादी ग्रोमोद्योग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, इंद्रजीत सिंह, लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी, समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक श्रीमति किरण कौशल, मा शि, म सचिव पुष्पा साहू, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जीतेन्द्र साहू, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौड़, दुर्ग आईजी अभिषेक सांडिल्य, दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसपी विजय अग्रवाल, जिला भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्त्तागण, दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपने चहेते विधायक एवं मंत्री के जन्मदिन की खुशियाँ साझा किये।
शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने अपने 48 वें जन्मदिन की शुरुआत सुबह चंडी मंदिर, गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। विद्युत नगर स्थित निवास में सुबह से ही अपने चहेते विधायक के जन्मदिन पर बधाई देने शुभचिंतको की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने भेंट स्वरूप उपहार दिया तो,कोई केक काटकर जन्मदिन के मौक़े को यादगार बनाया, महिलाओ ने मंगल तिलक कर विधायक के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं युवाओ की टोली ने जमकर आतिशबाजी करते हुए अपना उत्साह प्रगट किए। जन्मदिन पर बधाई देने भिलाई से पहुंची श्रीमति उमरे ने मंत्री श्री यादव से नये ट्राईसिकल की मांग किये जिस पर मंत्री श्री यादव ने जल्द ही पूरा करने वादा किये।
विधायक के जन्मदिन के अवसर को खास बनाने शुभचिंतको ने विभिन्न आयोजन भी किये। शहर के सभी क्षेत्रों से नागरिक विधायक निवास पहुँचे और पूरे उत्साह से विधायक का जन्मदिन मनाये उन्होंने गमछा व उपहार भेंट कर सम्मान करते हुवे कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्होंने गजेन्द्र को विधायक चुना है वे उसी के अनुरूप जनता की सेवा में जुटे है। वे अपनी सादगी और सभी के साथ अपनेपन के व्यवहार से सबका दिल जीत लेते है। अब मंत्री बनकर प्रदेश के लाखों विद्यार्थी के भविष्य तय कर रहे है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.