Jwala

Express News

छत्तीसगढ

निगम के 40 कर्मचारियों को मिला खुशियों का फिर एक तोहफा 92,83,880 रुपये कर्मचारीयो के खाते में पहुंची उपादान राशि

निगम के 40 कर्मचारियों को मिला खुशियों का फिर एक तोहफा 92,83,880 रुपये कर्मचारीयो के खाते में पहुंची उपादान राशि

701230120261332321004958545.jpg

महापौर अलका बाघमार की पहल से निगम परिवार में छाई खुशी ₹ 92,83,880 रुपये की राशि का वितरण

वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे के निरंतर प्रयास, कर्मचारियों के उपादान राशि मिलने पर चेहरों पर लौटी मुस्कान,

Image after paragraph

Image after paragraph

दुर्ग। /नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महापौर श्रीमती अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा एवं वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे की पहल पर 40 कर्मचारीयो को एकमुश्त ₹ 92,83,880 रुपये की उपादान राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मोतीलाल सभागार में महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा और वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे की उपस्थिति में कर्मचारीयो को राशि वितरण किया गया। यह राशि जीवित एवं मृतक दोनों श्रेणी के कर्मचारियों को प्रदान की गई।

महापौर अलका बाघमार ने बताया कि यह उपलब्धि कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, सभापति श्याम शर्मा के मार्गदर्शन तथा आयुक्त सुमित अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में संभव हुई है।

वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने बताया कि उन्होंने पिछले छह महीनों से लगातार विभागीय बैठकों का संचालन करते हुए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। सभी तकनीकी व प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद कर्मचारियों को उनका हक मिलना संभव हो सका।

इस अवसर पर वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे, देव नारायण चंद्राकर,मनीष साहू,शेखर चंद्राकर,मनीष साहू,लीना दिनेश देवांगन,काशीराम कोसरे,निलेश अग्रवाल,पार्षद साजन जोसफ, गोविंद्र देवांगन,अजीत वैध,मनीष कोठारी,संजय अग्रवाल,ख़ालिद रिज़वी,जितेंद्र ताम्रकर,युवराज कुँजम,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,रेवाराम मनु सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें

महापौर अलका बाघमार ने कहा निगम परिवार की खुशी ही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे निगम परिवार के लिए बेहद खुशी का है,कर्मचारियों को यह उपादान राशि प्रदान कर पाना मेरे लिए आत्मिक संतोष का क्षण है। कर्मचारियों की मेहनत और लगन से ही हमारा निगम प्रदेश में अग्रणी बना है।हम सबका दायित्व है कि ऐसे कर्मियों को उनका हक समय पर मिले। 

सभापति श्याम शर्मा ने कहा

 हम सब निरंतर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कर्मचारियों को सभी लाभ योजनाओं का लाभ समय पर मिले। हमारा उद्देश्य ‘खुशहाल कर्मचारी, मजबूत निगम’ की भावना को साकार करना है।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कर्मचारियों का मनोबल ही निगम की असली शक्ति उन्होंने अपने संबोधन में कहा “निगम कर्मचारियों की निष्ठा और सेवा भाव ही नगर के विकास की नींव है। कोई भी संस्था तभी प्रगति कर सकती है जब उसके कर्मचारी सम्मान और आत्मविश्वास से काम करें। महापौर एवं वित्त प्रभारी के नेतृत्व में प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी कर्मचारी अपने अधिकार से वंचित न रहे।

प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने कहा कि निगम आने वाले समय में भी कर्मचारियों के हित में और कदम उठाएगा, जिससे कार्य वातावरण और अधिक सकारात्मक व प्रेरणादायक बने।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से लंबित प्रकरणों को हमने प्राथमिकता से निपटाने का संकल्प लिया था और आज वह पूरा हुआ। यह सिर्फ वित्तीय लेनदेन नहीं, बल्कि विश्वास और समर्पण का परिणाम है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.