मुक्त नगर: महापौर ने नालों की सफाई परखी, लापरवाही पर जताई नाराजगी
?बांस डालकर जांच, नाले में एक फुट तक सिल्ट, सफाई कार्य पर उठे सवाल
?जलभराव से राहत के लिए निर्देश,जेल रोड और मालवीय नगर नालों को जोड़ने की कार्ययोजना
?निरीक्षण में दिखी कमी, महापौर ने अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए

दुर्ग// नगर पालिक निगम।महापौर अलका बाघमार ने आज लोक-कर्म विभाग प्रभारी देव नारायण चंद्रकार, वार्ड पार्षद दीपक साहू,अजय वर्मा तथा उप-अभियंता हरीशंकर साहू के साथ वार्ड क्रमांक 43 मुक्त नगर के नालों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने मुक्त नगर आंगनबाड़ी के पास स्थित नाले में बांस डालकर सिल्ट की गहराई परखी। जैसे ही सफाईकर्मी ने बांस डाला, यह स्पष्ट हो गया कि नाले की सफाई ठीक से नहीं कराई गई थी,नाले में लगभग एक फुट तक सिल्ट भरी पाई गई। इस लापरवाही पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों को सचेत किया।
वार्ड पार्षद दीपक साहू ने क्षेत्र में नाला जलभराव समस्या को रखते हुए जेल रोड और केंद्रीय विद्यालय जेल रोड नाला सफाई कार्य का मुद्दा उठाया। इस पर महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मालवीय नगर नाले से जोड़कर पानी की निकासी की बेहतर व्यवस्था बनाई जाए, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या न रहे।महापौर ने स्पष्ट कहा कि शहरवासियों की सुविधा से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नालों की सफाई समय-सीमा में पूरी कराई जाए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.