Jwala

Express News

छत्तीसगढ

दुर्ग पुलिस का अभियान: अवैध गतिविधियों पर कसी नकेल, कई आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस का अभियान: अवैध गतिविधियों पर कसी नकेल, कई आरोपी गिरफ्तार

7491211202514032680212112025124053whatsappimage2025-11-12at6.07.05pm.webp

दुर्ग। जिले में अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार रखने, सट्टा खेलने और सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
अभियान के दौरान पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मीशो आदि) से अवैध चाकू मंगाकर रखने वाले और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर डराने-धमकाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Image after paragraph

पुलगांव थाना क्षेत्र से 2 आरोपी तथा मोहन नगर थाना क्षेत्र से 1 आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर धारदार चाकू जब्त किए गए।वहीं, खुर्सीपार क्षेत्र में सोशल मीडिया पर चाकू और तलवार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले 7 आरोपियों — शेख अलराज, रवि विश्वकर्मा, अरबाज अली, एस वामसी राव, आसिफ अली, अवनीश और मोहित बंजारे के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके अलावा सट्टा खेलते हुए 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। उतई थाना क्षेत्र में 3 सटोरियों से 3 मोबाइल व ₹20,050 नगद बरामद किए गए। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में 3 सटोरियों से 2 मोबाइल, की-पैड फोन एवं ₹15,300 नगद जब्त किए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Image after paragraph

सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन करने वाले 9 लोगों पर भी कार्रवाई की गई। इनमें उतई से 4, सुपेला से 4 और पद्मनाभपुर से 1 आरोपी शामिल हैं। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके अतिरिक्त पुलिस ने 78 व्यक्तियों के विरुद्ध 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इनमें — पुरानी भिलाई (10), खुर्सीपार (7), छावनी (4), सुपेला (8), वैशाली नगर (4), भिलाई नगर (5), नेवई (4), मोहन नगर (4), दुर्ग (6) और पद्मनाभपुर (3) थाना क्षेत्र के आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.