Jwala

Express News

छत्तीसगढ

धान से उद्यानिकी की ओर, कामयाबी का सफर

धान से उद्यानिकी की ओर, कामयाबी का सफर

394170120261835031004835871.jpg

रायपुर, / छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी योजनाएं अब केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि ज़मीन पर किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बना रही हैं। इसका जीवंत उदाहरण राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम लाममेटा के प्रगतिशील किसान श्री त्रवेंद्र साहू हैं, जिन्होंने परम्परागत धान की खेती के स्थान पर उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर, सफल कदम बढ़ाया है। धान के बदले टमाटर की खेती अपनाने से उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से बदल गई है।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत श्री साहू को लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने पारंपरिक धान की खेती छोड़कर 1.5 एकड़ क्षेत्र में मल्चिंग पद्धति से टमाटर की खेती प्रारंभ की। उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन से ड्रिप सिंचाई प्रणाली, उन्नत किस्म के पौधे, उर्वरक एवं कीटनाशकों का समुचित उपयोग किया गया, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

इस वर्ष टमाटर की बंपर पैदावार ने श्री साहू को आर्थिक रूप से सशक्त बना दिया। उन्होंने अब तक लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के टमाटर की बिक्री की है, जिससे उन्हें करीब 7 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा प्राप्त हुआ है। अब तक वे लगभग 1000 कैरेट टमाटर बाजार में बेच चुके हैं। उनके खेत में लगाई गई ‘परी’ किस्म के टमाटर की बाजार में विशेष मांग रही, जिसके चलते उन्हें बेहतर मूल्य प्राप्त हुआ।

उत्पादित टमाटर न केवल स्थानीय एवं राजनांदगांव मंडी में, बल्कि नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों तक भेजे जा रहे हैं। वर्तमान में भी टमाटर की तुड़ाई का कार्य जारी है और मार्च माह तक अच्छी पैदावार मिलने की संभावना है। किसान श्री त्रवेंद्र साहू का कहना है कि धान के स्थान पर उद्यानिकी फसल अपनाना उनके लिए काफी फायदेमंद रहा है। शासन की योजनाओं वे आर्थिक रूप से समृद्ध हुए हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी आधुनिक तकनीक अपनाकर सब्जी एवं उद्यानिकी फसलों की खेती करने का आह्वान किया है।

शासन द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन राशि, तकनीकी सहायता एवं बाजार तक पहुंच ने यह साबित कर दिया है कि फसल विविधीकरण के माध्यम से किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। श्री साहू की सफलता आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.