Jwala

Express News

छत्तीसगढ

सकल जैन समाज ने व्यक्त किया आभार

सकल जैन समाज ने व्यक्त किया आभार

11525052026175017646250520260605441001309078.webp

दुर्ग। मध्य प्रदेश के रीवा में साध्वी माताजी के साथ हुई अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय घटना, जिसमें एक असामाजिक तत्व द्वारा वाहन से कुचलकर भाग जाने के कारण साध्वी माताजी का देवलोक गमन हो गया, के विरोध में आज पूरे भारतवर्ष में जैन समाज द्वारा शांतिपूर्ण रूप से ज्ञापन सौंपे गए।
इसी क्रम में आज प्रातः 8:00 बजे दुर्ग में सकल जैन समाज द्वारा जिलाधीश महोदय को गृहमंत्री, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में घटना की उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
इस अवसर पर दुर्ग नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती अलका बागमार जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने मौन जुलूस में शामिल होकर शांतिप्रिय जैन समाज की मांगों का समर्थन किया तथा घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपने लेटर पैड पर उच्च स्तरीय जांच की मांग संबंधी पत्र भी जारी किया।
कार्यक्रम में दुर्ग के पूर्व महापौर  धीरज बाकलीवाल सहित दुर्ग-भिलाई के दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन समाज के हजारों सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग की।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.