Jwala

Express News

छत्तीसगढ

उदयपुर विकासखण्ड ने प्रदेश में रचा कीर्तिमान, मतदाता सूचियों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा

उदयपुर विकासखण्ड ने प्रदेश में रचा कीर्तिमान, मतदाता सूचियों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा

26227112025132015whatsappimage2025-11-27at5.52.27pm.jpeg

रायपुर, /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान के तहत सरगुजा जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। जिले के उदयपुर विकासखण्ड ने मतदाता सूचियों के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य समय से पहले पूरा कर पूरे प्रदेश में एक मिसाल पेश की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के निर्देशन में यह कार्य उच्च गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार डिजिटाइजेशन प्रक्रिया में मतदान केन्द्रवार मतदाता सूचियों का सत्यापन, नामों का मिलान, बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे, नए पात्र मतदाताओं की जानकारी संकलन, अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृतकों के नामों की जांच तथा सभी आवश्यक प्रपत्रों का अद्यतन शामिल रहा।

उदयपुर विकासखण्ड के 78 मतदान केन्द्रों की मतदाता सूचियों को पूर्णतया डिजिटल प्रारूप में परिवर्तित कर सुरक्षित डेटाबेस पर अपलोड किया गया है। पात्र मतदाताओं की आयु, पता, फोटो और दस्तावेजों का सूक्ष्म सत्यापन किया गया। इसके साथ ही नए मतदाताओं के पंजीकरण और सुधार हेतु शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उदयपुर एसडीएम श्री बनसिंह नेताम ने इस उपलब्धि को बीएलओ, सुपरवाइजर, निर्वाचन कर्मियों एवं तकनीकी टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि टीम ने समयबद्ध और मानक अनुसार कार्य करते हुए प्रदेश में आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिला कलेक्टर ने उदयपुर टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि अन्य विकासखण्डों में भी डिजिटाइजेशन एवं मतदाता सूची अद्यतन का कार्य तेजी से प्रगति पर है और जल्द ही पूरे जिले में प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। SIR 2026 के तहत सरगुजा जिले की यह उपलब्धि प्रदेश में सुचारू, पारदर्शी और सटीक निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.