CSVTU भिलाई में अब तकनीक के साथ अध्यात्म की पढ़ाई, 42 कॉलेजों में एक सेमेस्टर पढ़ाई जाएगी भगवद् गीता
भिलाई।
छत्तीसगढ़ का एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), अब तकनीक और आध्यात्मिकता के संगम का केंद्र बनने जा रहा है। विश्वविद्यालय से संबद्ध राज्य के सभी 42 इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एक सेमेस्टर के लिए ‘भगवद् गीता’ विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह पाठ्यक्रम केवल सैद्धांतिक अध्ययन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, मानसिक संतुलन और जीवन मूल्यों को मजबूत करने पर भी केंद्रित होगा। इस पहल के जरिए छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
जीवन प्रबंधन और तनाव मुक्ति पर होगा जोर
इस्कॉन रायपुर से जुड़े रामरधुनाथ दास ने बताया कि इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवद् गीता के श्लोकों के माध्यम से जीवन प्रबंधन, तनाव से मुक्ति और कर्तव्यबोध की भावना सिखाना है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है, ऐसे में गीता के उपदेश उन्हें संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की दिशा दिखाएंगे।
तकनीकी शिक्षा को मिलेगा मानवीय दृष्टिकोण
CSVTU प्रशासन का मानना है कि इस कदम से तकनीकी शिक्षा में मानवीय मूल्यों का समावेश होगा। छात्रों को न केवल अच्छे इंजीनियर और तकनीशियन बनाने पर ध्यान रहेगा, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी तैयार किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में पहली बार तकनीकी विश्वविद्यालय स्तर पर इस तरह का पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है। शिक्षा जगत में इस फैसले को तकनीक और संस्कृति के संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.