छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वालिफिकेशन मुकाबले संपन्न
भिलाई। प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में आयोजित चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 के द्वितीय दिवस इंडियन, रिकर्व एवं कंपाउंड स्पर्धाओं के क्वालिफिकेशन राउंड सफलतापूर्वक संपन्न हुए। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के कुल 219 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार 24 फरवरी 2026 को विभिन्न स्पर्धाओं के क्वालिफिकेशन मुकाबले आयोजित किए गए। रिकर्व (पुरुष एवं महिला) स्पर्धा में 70 मीटर से 50 मीटर तक, कंपाउंड (पुरुष एवं महिला) स्पर्धा में 50 मीटर तथा इंडियन राउंड (पुरुष) में 50 मीटर एवं 30 मीटर की दूरी से मुकाबले आयोजित हुए।
रिकर्व इवेंट में पुरुष वर्ग से 55 एवं महिला वर्ग से 41 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। वहीं कंपाउंड इवेंट में पुरुष वर्ग से 79 एवं महिला वर्ग से 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्धारित नियमों के अनुसार प्रत्येक इवेंट से 32-32 खिलाड़ियों का चयन आगामी एलिमिनेशन राउंड के लिए किया गया है।
निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार 25 फरवरी 2026 को इंडिविजुअल एलिमिनेशन एवं मिक्स्ड टीम एलिमिनेशन राउंड आयोजित किए जाएंगे, जिनमें चयनित खिलाड़ी पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।
प्रतियोगिता का संचालन भारतीय तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों एवं तकनीकी अधिकारियों के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित रूप से किया जा रहा है, जिससे सभी स्पर्धाएं निर्धारित समयानुसार संपन्न हो सकें।
आयोजन स्थल
प्रथम वाहिनी परिसर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई, जिला दुर्ग
सराहनीय योगदान
द्वितीय दिवस की प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि प्रतियोगिता के दौरान यातायात एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.