दिल्ली के PG हादसे में दुर्ग के युवराज सोनी की मौत, भूपेश बघेल और अरुण वोरा पहुंचे परिजनों से मिलने
दुर्ग। दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में हुए दर्दनाक PG हादसे में दुर्ग निवासी छात्र युवराज सोनी की दुखद मृत्यु हो गई। युवराज परिवार का इकलौता बेटा था और दिल्ली में रहकर CA बनने की तैयारी कर रहा था। हादसे से कुछ दिन पहले ही वह नए PG में शिफ्ट हुआ था।
युवराज के निधन की खबर से दुर्ग में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंशीलनगर दुर्ग पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा भी उनके साथ मौजूद रहे।
भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने युवराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में एक होनहार युवा का इस तरह असमय चले जाना बेहद पीड़ादायक है।
इस दौरान पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, छाया संसद राजेंद्र साहू, संदीप वोरा, राजकुमार पाली और ऋषि साहू सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
युवराज की मौत से परिवार, मित्रों और परिचितों में गहरा शोक है। इस दर्दनाक हादसे ने दिल्ली में PG एवं छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। युवाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे आवासीय परिसरों में सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन की आवश्यकता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.