महापौर अलका बाघमार ने प्रभारी काशीराम कोसरे व अधिकारियों संग किया तैयारियों का निरीक्षण
राजेंद्र पार्क में 14 फरवरी को भव्य फ्लावर शो का आयोजन,
रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा पार्क, प्रकृति प्रेमियों की उमड़ेगी भीड़,
पारिवारिक वातावरण में प्रतियोगिताएं व मनोरंजक कार्यक्रम होंगे आयोजित,
निःशुल्क 40 स्टॉल, 3 फरवरी से पंजीयन प्रारंभ,
दुर्ग/ /नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आगामी 14 फरवरी को राजेंद्र पार्क में भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेंद्र पार्क रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित रहेगा, जहां बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी एवं नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। फ्लावर शो की तैयारियों को लेकर आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे, एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल, खालिक रिजवी एवं उद्यान प्रभारी अनिल सिंह के साथ राजेंद्र पार्क का निरीक्षण किया।
नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर फ्लावर शो कार्यक्रम हेतु कार्यपालन अभियंता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर पर्यावरण विभाग प्रभारी काशीराम कोसरे द्वारा जानकारी दी गई कि फ्लावर शो में पारिवारिक वातावरण के अनुरूप मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग स्टॉल भी बनाए जाएंगे।
फ्लावर शो में भाग लेने के लिए दिनांक 3 फरवरी से पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक प्रतिभागी प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक राजेंद्र पार्क पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान महापौर एवं पर्यावरण प्रभारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजेंद्र पार्क में रंग-रोहन, झूलों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। साथ ही दादा-दादी नाना-नानी पार्क से राजेंद्र पार्क तक आवागमन सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
फ्लावर शो के अंतर्गत निःशुल्क 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वन विभाग एवं संजीवनी संस्था को आमंत्रित करने हेतु पत्राचार किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम और अधिक आकर्षक एवं उपयोगी बन सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.