Jwala

Express News

छत्तीसगढ

कलेक्टर ने किया सहकारी समिति सिरसाखुर्द, करंजा-भिलाई, कोड़िया और अहिवारा का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया सहकारी समिति सिरसाखुर्द, करंजा-भिलाई, कोड़िया और अहिवारा का आकस्मिक निरीक्षण

220281020250254371003081862.jpg

एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन की ली जानकारी, दिये आवश्यक निर्देश

पटवारी और समिति प्रबंधक को कारण बताओं नोटिस

दुर्ग/ जिले के किसानों के एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन हेतु सभी सेवा सहकारी समितियों में 24 से 26 अक्टूबर तक शिविर आयोजित किये जा रहे है। शिविर के प्रथम दिवस कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित सिरसाखुर्द, करंजा-भिलाई, कोड़िया और अहिवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में एग्रीस्टैक पर किसानों के पंजीयन और अब तक पंजीयन नहीं होने संबंधी कारणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने उक्त शिविर को गंभीरतापूर्वक नहीं लेने पर सीसीबी के अधिकारियों, समिति प्रबंधकों और कम्प्यूटर ऑपरेटर को कड़ी फटकार भी लगाई। उन्होेंने करंजा-भिलाई की पटवारी सुश्री अनिता साहू और सेवा सहकारी समिति अहिवारा के समिति प्रबंधक श्री देवेन्द्र साहू को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने समितियों के निरीक्षण के दौरान कहा कि पंजीयन हेतु व्यक्तिगत जानकारी के अभाव में किसानों की सूचीबद्ध पंजी संधारित कर उनके मोबाईल नंबरों पर पंजीयन की जानकारी उपलब्ध कराये। साथ ही ऋण पुस्तिका, आधार नंबर एवं आधार से लिंकेड मोबाईल नंबर के साथ शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन कराने प्रेरित किया जाए। शिविर स्थल पर पंजीयन हेतु थम्ब, आधार नंबर एवं लिंकेड मोबाईल नंबर की आवश्यकता संबंधी फ्लैक्स के माध्यम से सूचना प्रदर्शित की जाए। शिविर के दौरान फौती, नामांतरण, आधार में नाम त्रुटि, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि की उपलब्धता अधिकारी अपने स्तर से सुनिश्चित कर कृषकों का पंजीयन कराये। राजस्व पटवारी फौती-नामांतरण नहीं कराने वालों किसानों को प्रेरित कर फौती-नामांतरण कराये ताकि किसान अपने नाम से धान का विक्रय कर सकें। 

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने समितियों में कृषक पंजीयन प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर पंजीयन हेतु पहुंचे किसानों का रू-ब-रू चर्चा कर धान विक्रय हेतु एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन की आवश्यकता के संबंध में अवगत कराया। कलेक्टर को समिति प्रबंधकों ने अवगत कराया कि सेवा सहकारी समिति सिरसाखुर्द में 1196 पंजीकृत कृषक है। जिसमें 1090 का पंजीयन हो चुका है। व्यक्तिगत जानकारी के अभाव में 106 शेष है। सेवा समिति करंजा भिलाई में 1161 पंजीकृत किसानों में से 24 का पंजीयन होना शेष है। सेवा सहकारी समिति कोड़िया में पंजीकृत 2037 कृषकों में से 17 कृषकों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन होना शेष है। इसी प्रकार सेवा सहकारी समिति अहिवारा में पंजीकृत 1616 कृषकों में 1600 का पंजीयन हो चुका है, 16 किसान पंजीयन हेतु शेष है। यहां पर 152 कृषकों का व्यक्तिगत जानकारी अप्राप्त है। उक्त कृषकों से जानकारी प्राप्त करने और शिविर के माध्यम से पंजीयन कराने में उदासीनता बरतने पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक श्री देवेन्द्र साहू को कारण बताओ नोटिस जारी करने सीसीबी के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने उक्त सभी कृषकों से जानकारी प्राप्त कर पंजीयन कराने के कड़े निर्देश समिति प्रबंधक को दिये हैं। इसी प्रकार मृत्यु प्रमाण पत्र होने के बावजूद भी मृत कृषक के फौती उठाने के कार्यवाही लंबित रखने पर करंजा भिलाई की पटवारी सुश्री अनिता साहू को नोटिस जारी करने तहसीलदार श्री गुप्ता को निर्देशित किया है। इस अवसर पर एसडीएम दुर्ग नगर श्री उत्तम ध्रुव, एसडीएम भिलाई-3 श्री महेश राजपूत, तहसीलदार श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता एवं सीसीबी के अधिकारी, समिति प्रबंधक और पंजीयन शिविर में पहुंचे कृषकबंधु उपस्थित थे।   



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.