दिसंबर माह का वेतन कार्मिक संपदा प्रविष्टियों के आधार पर ही बनेगा, 15 दिसंबर तक डेटा अपडेट करने के निर्देश
दुर्ग/ संचालनालय, कोष एवं लेखा़ द्वारा जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को कार्मिक सम्पदा मॉड्यूल में शासकीय सेवकों का समस्त डेटा शत-प्रतिशत अद्यतन करने तथा ई-केवायसी कार्य पूर्ण करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। कई कार्यालयों द्वारा e-KYC तो किया गया है, किंतु कार्मिक सम्पदा डेटा का अद्यतन कार्य अब भी लंबित है।
वर्तमान में ई-पेरोल और कार्मिक सम्पदा मॉड्यूल में प्रविष्टियों में अंतर पाया जा रहा है। ई-पेरोल में वेतन देयक तैयार करने के लिए अलग से जानकारी भरनी पड़ती है, जिससे दोनों मॉड्यूल में भिन्नता की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या को दूर करने तथा दोनों मॉड्यूल में एकरूपता स्थापित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। माह दिसंबर 2025 के वेतन देयकों का निर्माण केवल कार्मिक सम्पदा मॉड्यूल में अद्यतन की गई प्रविष्टियों के आधार पर ही किया जाएगा। ई-पेरोल में नाम, पदनाम, मूल वेतन, श्रेणी आदि सभी जानकारियाँ सीधे कार्मिक सम्पदा से ली जाएंगी।
आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने कार्यालय के सभी शासकीय सेवकों का कार्मिक सम्पदा डेटा 15 दिसंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से अद्यतन कर दें। यदि प्रविष्टियाँ पूर्ण नहीं की गईं, तो दिसंबर माह का वेतन देयक तैयार करने में गंभीर कठिनाइयां आ सकती हैं, क्योंकि इस माह के वेतन देयक केवल कार्मिक सम्पदा मॉड्यूल पर आधारित रहेंगे। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी जिला कोषालय अधिकारी ने समय सीमा के भीतर इसे पूर्ण करने कहा गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.