Jwala

Express News

छत्तीसगढ

कलेक्टर ने जिले में एसआईआर की प्रगति एवं गणना प्रपत्र वितरण की समीक्षा की

कलेक्टर ने जिले में एसआईआर की प्रगति एवं गणना प्रपत्र वितरण की समीक्षा की

9721111202512413555811112025122740whatsappimage2025-11-11at5.48.22pm.webp

दुर्ग। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। जिसके तहत् निर्धारित तिथि तक कार्य पूर्ण किया जाना है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सोमवार की संध्या कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी ईआरओ/एईआरओ, सभी नगर निगम आयुक्त, सभी सीएमओ नगर पालिका/नगर पंचायत और सर्व सीईओ जनपद पंचायत की बैठक में जिले में एसआईआर की प्रगति और गणना प्रपत्र वितरण की विधानसभावार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि जिले के 70 प्रतिशत मतदाताओं का बीएलओ द्वारा पूर्व में 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जा चुका है। इन मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाया जाना है। जिन लोगों की पिछले एसआईआर (जो 2003 में बनाई गई थी) में नाम है, ऐसे मतदाताओं को 2003 की मतदाता सूची में नाम का क्रम बताना है व जिसका नाम 2003 की सूची में नहीं है उन्हें आवश्यक दस्तावेज गणना प्रपत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने गणना प्रपत्र भरने के प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रत्येक मतदाता को 2 गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। एक वह स्वयं अपने पास रखेगा व एक गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को वापस करेगा।

Image after paragraph

दोनों गणना प्रपत्रों में स्वयं की एक-एक रंगीन पासपोर्ट फोटो चस्पा करना अनिवार्य होगा। भरे हुए गणना प्रपत्र को बीएलओ द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि गणना प्रपत्र भरने के बाद यदि मतदाता उपस्थित नहीं है तो घर के कोई भी अन्य सदस्य उसके बदले प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर सकता है। कलेक्टर ने कहा कि गणना प्रपत्र वितरण एवं प्राप्त करने के काम में समय लग सकता है, लेकिन कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की कौताही अक्षम्य होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही गणना प्रपत्र वितरण हेतु बीएलओ के सहयोग हेतु सभी विभागों के अमले को भी क्षेत्रवार कार्य सौंपने के निर्देश दिए। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड पार्षद, गांव एवं क्षेत्र से संबंधित समाज सेवी संस्थाओं एवं समितियों के पदाधिकारियों से भी सहयोग लेने की बात कही। कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान कार्य में प्रगति लाने अधिकारियों से भी सुझाव आमंत्रित किए। साथ ही निर्धारित तिथि तक जिले में एसआईआर के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अभिषेक अग्रवाल, उप जिला निवार्चन अधिकारी अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमति योगिता देवांगन, सभी नगरीय निकायों के आयुक्त/सीएमओ, सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ उपस्थित थे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.