दुर्ग रेलवे सलाहकार समिति में माला देशमुख की नियुक्ति, वरिष्ठ पार्षद शेखर चंद्राकर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
दुर्ग। श्रीमती माला देशमुख को दुर्ग रेलवे सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर दुर्ग नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शेखर चंद्राकर ने कहा कि रेलवे सलाहकार समिति में माला देशमुख की नियुक्ति से दुर्ग क्षेत्र के रेल यात्रियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रेलवे से जुड़े जनहित के मुद्दों को समिति के माध्यम से प्रमुखता से सामने लाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी माला देशमुख के उज्जवल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनसे यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार, ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन से जुड़ी व्यवस्थाओं तथा अन्य स्थानीय रेल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि माला देशमुख क्षेत्र की जनता और रेल यात्रियों की आवाज को रेलवे के समक्ष मजबूती से रखकर दुर्ग के विकास एवं यात्री सुविधाओं को नई गति प्रदान करेंगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.