सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर लिया गया ईमानदारी और पारदर्शिता का संकल्प
जिला न्यायालय दुर्ग में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
दुर्ग। केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार तथा माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के परिपालन में जिला न्यायालय दुर्ग में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को किया गया। इस वर्ष का विषय “सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी” निर्धारित किया गया है।
सप्ताह के प्रथम दिवस पर जिला न्यायालय दुर्ग के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र की सेवा में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति अपनाने की शपथ ली। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, निष्ठा एवं जवाबदेही के साथ करेंगे तथा रिश्वत न देने और न लेने का संकल्प निभाएंगे।
इसी अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड, जिला दुर्ग द्वारा प्रकरणों में पारित ₹17,500 की अर्थदंड राशि बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग में निवासरत बालकों के सर्वांगीण विकास — शिक्षा, खेलकूद, स्वास्थ्य व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अधीक्षिका बाल संप्रेक्षण गृह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के संयुक्त खाते में जमा कराई गई।
प्रधान जिला न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि — “सतर्कता जागरूकता सप्ताह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यह हमारे नैतिक कर्तव्यों और जवाबदेही को सुदृढ़ करने का अवसर है। न्यायपालिका में पारदर्शिता और विश्वास बढ़ाने की दिशा में प्रत्येक अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण है।”
यह सतर्कता जागरूकता सप्ताह 02 नवंबर 2025 तक चलेगा। इस अवधि में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जन-जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.