Jwala

Express News

छत्तीसगढ

एमआईसी बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 135 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति

एमआईसी बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 135 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति

877130120261522131004741031.jpg

महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में एमआईसी बैठक सम्पन्न

 सड़क, नाला, जलापूर्ति और पार्किंग जैसे बड़े प्रस्तावों पर लगी मुहर

दुर्ग//नगर पालिक निगम दुर्ग।नगर पालिक निगम दुर्ग की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक महापौर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित सभी एमआईसी सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में शहर के समग्र विकास को गति देने वाले लगभग 135 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई, जिन्हें शासन को अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा।

बैठक में अधोसंरचना मद एवं नगरोत्थान योजना अंतर्गत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें साईंस कॉलेज के पास केनाल रोड का निर्माण, धमधा मार्ग से रायपुर नाका अंडरब्रिज तक सड़क चौड़ीकरण, राजेन्द्र पार्क चौक से अंडरब्रिज तक तथा आईएमए चौक से अग्रसेन चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण शामिल है।इसके अलावा गुण्डरदेही रोड से पोटिया चौक तक सड़क चौड़ीकरण, नालंदा परिसर पहुंच मार्ग, उरला मार्ग से एसटीपी तक सड़क निर्माण, विभिन्न वार्डों में नाला निर्माण, फिल्टर प्लांट व इंटेकवेल उन्नयन तथा मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को भी मंजूरी दी गई।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि इन विकास कार्यों से शहर की यातायात व्यवस्था, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। बैठक में 26 जनवरी को उपादान राशि चेक वितरण एवं अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में एमआईसी सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी एवं निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 बैठक में उपस्थित

एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर,शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे,लीलाधर पाल,शशि साहू, नीलेश अग्रवाल,हर्षिका संभव जैन,उपायुक्त मोहेन्द्र साहू,कार्यपालन अभियंता सुश्री वर्मा, कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थावनी,कार्यपालन अभियंता मो,सलीम सिद्दीकी,सुरेश केवलानी,रेवाराम मनु,दुर्गेश गुप्ता,अभ्युदय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.