Jwala

Express News

छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, सामाजिक एवं आध्यात्मिक जगत में शोक

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन, सामाजिक एवं आध्यात्मिक जगत में शोक

8242605202614025267726052026115137whatsappimage2026-05-26at5.18.24pm.webp

रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रूपनारायण सिन्हा का मंगलवार को बिलासपुर में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जगत में शोक की लहर फैल गई है। विभिन्न संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
स्वर्गीय रूपनारायण सिन्हा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक रहे तथा उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद में संगठन मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया था।
अपने सरल व्यक्तित्व, अनुशासित जीवन एवं संगठन क्षमता के कारण वे समाज के विभिन्न वर्गों में विशेष पहचान रखते थे। राष्ट्रसेवा एवं समाजहित के प्रति उनका समर्पण सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।
उनके निधन पर अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। लोगों ने कहा कि रूपनारायण सिन्हा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका जाना सामाजिक एवं आध्यात्मिक जगत के लिए बड़ी क्षति है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.