Jwala

Express News

छत्तीसगढ

कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1,06,830 कृषकों को 407.89 करोड़ रुपये अंतरित, विकासखण्डों में हुआ सीधा प्रसारण

कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1,06,830 कृषकों को 407.89 करोड़ रुपये अंतरित, विकासखण्डों में हुआ सीधा प्रसारण

4322802202614392264628022026130930whatsappimage2026-02-28at6.05.03pm.webp

किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं कारगर सिद्ध हो रही हैं- विधायक ललित चंद्राकर
-जिले के 10 कृषकों को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

Image after paragraph

दुर्ग। कृषक उन्नति योजना के तहत आज प्रदेश के 24.28 लाख किसानों को आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। विकासखण्ड बिल्हा जिला बिलासपुर से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा कुल 10,324.84 करोड़ की राशि डीबीटी माध्यम से किसानों को प्रदान की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया गया तथा मुख्यमंत्री हितग्राहियों से संवाद भी किए। 
जिले में दुर्ग, धमधा और पाटन विकासखण्डों में कार्यक्रम आयोजन किया गया। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जिले के कुल 1,06,830 कृषकों को लगभग 407.89 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की गई। इसमें विकासखण्ड दुर्ग के 25,057 किसानों को 8,703.03 लाख रूपए, पाटन के 44,122 किसानों को 16,995.87 लाख रूपए तथा धमधा के 37,651 किसानों को 15,090.54 लाख रूपए की राशि शामिल है।
दुर्ग विकासखण्ड के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कृषक उन्नति योजना को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों के लिए यह खुशी और गर्व का अवसर है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी पहल की गई है। केन्द्र व राज्य सरकार ने किसानों से किया गया वादा पूरा कर रही है और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। आधुनिक तकनीक और नई-नई कृषि पद्धतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसान परंपरागत खेती से आगे बढ़कर आधुनिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

Image after paragraph

किसानों को मोबाइल और अन्य माध्यमों से मौसम और वर्षा की जानकारी उपलब्ध हो जाती है, जिससे वे अपनी खेती का कार्य योजनाबद्ध तरीके से करते हैं। राज्य सरकार द्वारा उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही भूमिहीन किसानों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। आज पूरे छत्तीसगढ़ में किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि ट्रांसफर की जा रही है। इसे प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी उपलब्धि और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। भारत की 70 से 80 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से जुड़ी हुई है। किसान ही वह वर्ग है जो पूरे विश्व को अन्न उपलब्ध कराता है। इसलिए किसान को धरती का भगवान कहा जाता है। राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। 
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भी कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के किसानों के खाते में अंतरित की गई राशि पर किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और इसकी पहचान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुई। आज इसकी गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई दे रही है।
इस अवसर पर कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत निपानी के मुकेश सिंह ठाकुर, रीवागहन(अ) के रमेश कुमार साहू व शंभूराम साहू, बटरेल के चम्पेश्वर साहू व भोकलु राम साहू, कौही के जीवनलाल सोनकर, तर्रा के कमलेश चंद्राकर, औरी से केवल चंद्राकर व संदीप चंद्राकर एवं पचपेडी से महेन्द्र चंद्राकर को उत्कृष्ट कृषि गतिविधियों एवं योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उप संचालक संदीप भोई ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 
इसी प्रकार विकासखण्ड पाटन के डॉ.खूबचंद बघेल भवन में लोकसभा सांसद विजय बघेल, विकासखण्ड धमधा के मंगल भवन बानबरद अहिवारा में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।  इस अवसर पर संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी व श्रीमती सिल्ली थॉमस, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू व सुश्री प्रिया साहू, जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर पार्षद नीलेश अग्रवाल देवनारायण चंद्राकर सरिता चंद्राकर शशि साहू विनायक ताम्रकार फलेंद्र सिंह राजपूत विनोद चंद्राकर, तेखन सिन्हा मनोज सोनी नारायणन साहू उप संचालक कृषि  संदीप भोई, जिला सहकारी बैंक सीईओ सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.