आदेशों की अवहेलना पर दुर्ग निगम की सख्त कार्रवाई,सात लोगों पर गिरी गाज । निगम लक्ष्य पूरा करने में नाकाम रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगा और लापरवाही पर कोई ढील नहीं दी जाएगी।
दुर्ग। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, नगर पालिक निगम दुर्ग ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लापरवाही और आदेशों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी। राजस्व वसूली में उदासीनता बरतने वाले सहायक राजस्व निरीक्षकों पर निगम ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
20 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य था तय
निगम द्वारा 1 जुलाई 2025 को आदेश जारी कर माह अगस्त तक 20 प्रतिशत वसूली का लक्ष्य दिया गया था। इसके बावजूद अपेक्षित प्रगति न दिखने पर निगम ने इसे आदेशों की अवहेलना और कामकाज में घोर लापरवाही माना।
वेतन वृद्धि पर गिरी गाज
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 की कंडिका 4 के तहत सहायक राजस्व निरीक्षक विनीत वर्मा और लवकुश की एक-एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी गई। वहीं सुनील, बलदाऊ, विनोद, दीपक और लक्ष्य गोईर की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी रूप से रोक दी गई।
दुर्ग निगम का सामान्य सभा कब पढ़े पूरी खबर
दो निरीक्षकों को चेतावनी
निगम प्रशासन ने दो अन्य सहायक राजस्व निरीक्षकों को चेतावनी पत्र जारी किया है। आयुक्त सुमीत अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि "वसूली जैसे अहम कार्यों में कोताही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।"
अमले में हड़कंप
निगम की इस सख्त कार्रवाई से राजस्व अमले में हड़कंप मच गया है। अब साफ संदेश है कि निगम लक्ष्य पूरा करने में नाकाम रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती से पेश आएगा और लापरवाही पर कोई ढील नहीं दी जाएगी।
निगम प्रशासन की इस कार्रवाई को राजस्व वसूली में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।
पूंजीपति बनाम छोटे फुटकर व्यापारी में जंग, पढ़ें पूरी खबर
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.