एस.एल.आर.एम. सेंटर को कंप्लीट करने 30 जून तक मोहलत
पार्षद ने असमाजिक तत्वों की आवाजाही रोकने गेट लगाने की मांग की। रिसाली। मैत्रीकुंज वार्ड 22 में निर्माणाधीन कचरा पृथक्करण केन्द्र (एस.एल.आर.एम.) को पूर्ण करने आयुक्त मोनिका वर्मा ने अंतिम मोहलत दी है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को हर हाल में 30 जून तक कार्य पूर्ण करने कहा। आयुक्त मोनिका ने माॅर्निंग विजिट के दौरान पार्षद रमा साहू से चर्चा भी की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि कचरा पृथक्करण केन्द्र में रैंप, शौचालय और बिजली का कार्य अधूरा है। निर्माण एजेंसी ने कार्य भी बंद कर दिया है। वहीं दूसरी ओर कार्य बंद होने की वजह से एस.एल.आर.एम. सेंटर में असमाजिक तत्वों के जमावड़ा होने की शिकायत स्थानीय पार्षद रमा साहू ने आयुक्त से की। मंगल भवन में तोड़ फोड़ होने का खुलासा की। इस पर आयुक्त ने मंगल भवन के पीछे खाली जमीन पर दीवार खड़ी करने और प्रधानमंत्री आवास वाले कैंपस में ऊंचा गेट लगाने निर्देश दी। इस दौरान सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता, प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा, जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी बृजेन्द्र परिहार आदि उपस्थित थे।

व्यापारियों को चेतावनी
आयुक्त मोनिका वर्मा ने वार्ड 4 रूआबांधा पूर्व का भ्रमण की। भ्रमण के दौरान एम.आई.सी. सद्स्य व वार्ड पार्षद ममता यादव ने छत्तीसगढ़ सब्जी मार्केट के आस-पास क्षेत्र में व्यापारियों द्वारा गंदगी फैलाने की जानकारी दी। आयुक्त मोनिका वर्मा ने व्यापारियों से खुले में कचरा नहीं फेकने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने दोबारा गलती करने पर जनस्वास्थ्य विभाग को जुर्माना वसूलने निर्देश दिए।
बनेगा प्लान
वार्ड 6 रूआबांधा सेक्टर भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद शीला नारखेड़े ने मैदान में पानी भरने की शिकायत की। स्थल निरीक्षण के बाद आयुक्त ने अधिकारियों को सर्वे कर पानी निकासी करने प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं मंदिर के आस-पास छुटे हुए क्षेत्र में पेवर ब्लाक लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने भी कहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.