टाउनशिप बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान, विधायक से की शिकायत, कहा 12-14 घंटे तक बिजली गुल,नहीं सुनते अफसर
टाउनशिप बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान, विधायक से की शिकायत, कहा 12-14 घंटे तक बिजली गुल,नहीं सुनते अफसर ,
विधायक ने लिखा कलेक्टर को पत्र
विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 5 कार्यालय में लोगों से की भेंट मुलाकात
भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर 5 स्थित कार्यालय में लोगों से भेंट मुलाकात की । बिहार दौरा से लौटने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों से मिल, सभी से मिलकर हालचाल पूछा। सुबह से ही सेकड़ों लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। जहां उन्होंने युवा साथी, महिलाएं, विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडल भी मुलाकात करने पहुंचे। सभी ने विधायक का कुशलक्षेम जाना, हालचाल पूछा। विधायक से लेकर लोगों ने अपनी समस्या भी बताई जिनके समस्याओं का समाधान किया।
सबसे ज्यादा परेशान खुर्सीपार क्षेत्र की जनता रही। क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे, जिन्होंने विधायक देवेंद्र यादव को बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए लोगों को मकान तोड़े जा रहे है। कई जगह में सीवर लाइन के लिए खुदाई करके छोड़ दिया गया है। इस वजह से क्षेत्र के लोग बहुत परेशान है। लोगों ने आने वाले बारिश के सीजन को देखते हुए बड़ी परेशानी निर्मित होने की आशंका जताते हुए खतरे से निपटने पहले से ही पहल करने की मांग की है। इस पर विधायक देवेंद्र यादव ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही निगम प्रशासन के साथ बैठक करेंगे और बीच का रास्ता निकालेंगे ताकि लोगों को परेशानी ना हो और काम भी हो जाए। इसके अलावा टाउनशिप के लोगों ने विधायक से शिकायत की है कि बार-बार बिजली गुल हो रही है। 12 से 14 घंटे तक लाइट गुल रहता है। बीएसपी के अधिकारियों से शिकायत के बाद भी वे कोई पहल नहीं करते है। इसके अलावा कई सेक्टर के लोगों को बीएसपी नोटिस दे रहा है। व्यापारियों को नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है। इसकी भी शिकायत की गई है। विधायक ने सभी को आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही अफसरों के साथ बैठक करके चर्चा करें गे और समस्याओं का समाधान करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.