वाईआई दुर्ग द्वारा व्हाट्सएप सुरक्षा और डिजिटल धोखाधड़ी पर कार्यशाला का आयोजन
साइबर सुरक्षा कार्यशाला ने अभिभावकों को बनाया सशक्त
दुर्ग। यंग इंडियन्स (वाईआई) दुर्ग चैप्टर द्वारा लर्निंग वर्टिकल अंतर्गत वाईआई सदस्यों के अभिभावकों के लिए व्हाट्सएप सुरक्षा और डिजिटल धोखाधड़ी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आज के डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग थे। उन्होने साइबर अपराधों से जुड़े कई वास्तविक उदाहरण साझा किए और इस बढ़ते खतरे से निपटने के लिए सजगता, जागरूकता और समय पर कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर समाजसेवी संजय रुंगटा, सुधीर अग्रवाल, संकल्प राय विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन सोशल पाठशाला मुंबई संस्थापक सुश्री महीमा भालोटिया द्वारा किया गया। उन्होंने रोल-प्ले, व्हाट्सएप सुरक्षा पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला और सूचनात्मक वीडियो के माध्यम से प्रतिभागियों को कूरियर फ्रॉड, फिशिंग स्कैम, यूपीआई धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट जैसे घोटालों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने संचार साथी पोर्टल और 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने की सिफारिश की। कार्यक्रम के दौरान 'रनथॉन' पॉवरड बाई महावीर ग्रुप नामक शहरव्यापी रनिंग इवेंट का भी शुभारंभ किया गया।यह आयोजन 5 अक्टूबर को प्रस्तावित है और इसका उद्देश्य स्वास्थ्य और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का संचालन सुरज आहूजा ने किया। कार्यक्रम में वाईआई दुर्ग के चेयरपर्सन गौरव अग्रवाल, लर्निंग चेयर सुरज सोनी के अलावा अन्य पदाधिकारी और 70 से अधिक प्रतिभागी उत्साह के साथ शामिल हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.