होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी हैं साथ
मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक गण और उनके परिवार जन भी हैं उपस्थित
महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुए। इस दौरान वे त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रातः 8:25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से प्रयागराज के लिए प्रस्थान किए और सुबह 9:40 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचें। इसके बाद 11:15 बजे अरेल घाट और 11:30 बजे त्रिवेणी संगम पहुंचकर कुंभ स्नान एवं पूजन-अर्चन करेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे प्रयागराज स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन पहुंचेंगे, जहां वे राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और श्रद्धालुओं से संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4:50 बजे प्रयागराज से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ से कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज में छत्तीसगढ़ पवेलियन में निःशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा और परिवहन की सुविधा दी गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.