होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
विनोद कुमार नाग को मिली बड़ी राहत, 24 घंटे में मिला प्रमाण-पत्र
रायपुर/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पहल सेवा सेतु पोर्टल प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसके माध्यम से आमजन को घर के नजदीक ही शासकीय योजनाओं और सेवाओं का त्वरित लाभ मिलने लगा है। इसका ताजा उदाहरण बीजापुर जिले से सामने आया है, जहां नेलसनार के रहने वाले विनोद कुमार नाग को आवेदन करने के महज अगले ही दिन निवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया। पोर्टल की इस ऑनलाइन व्यवस्था और त्वरित निराकरण से बीजापुर के दूरस्थ अंचल के नागरिकों में काफी प्रसन्नता है।
*महज 24 घंटे में प्रमाण-पत्र मिला*
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नेलसनार निवासी विनोद कुमार नाग को निवास प्रमाण-पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए शिवराम नाग ने गत 10 नवंबर 2026 को स्थानीय जन सुविधा केंद्र नेलसनार के जरिए श्सेवा सेतु पोर्टलश् पर ऑनलाइन आवेदन दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता और डिजिटल प्रणाली की कार्यक्षमता को देखते हुए भैरमगढ़ की तहसीलदार श्रीमती प्रियंका बंजारा ने तुरंत संज्ञान लिया और अगले ही दिन यानी 11 नवंबर को आवेदन का विधिवत अनुमोदन कर दिया। इस प्रकार, महज एक ही दिन के भीतर प्रमाण-पत्र जारी होने से हितग्राही को बिना किसी विलंब के शासकीय सेवा का लाभ मिल गया।
*नागरिकों के समय और धन की हो रही बचत*
गौरतलब है कि सेवा सेतु पोर्टल और जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को विभिन्न शासकीय दस्तावेजों के लिए अब सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर काटने से मुक्ति मिल गई है। ऑनलाइन आवेदन, विभागीय परीक्षण और डिजिटल अनुमोदन की इस पारदर्शी व्यवस्था से शासकीय कार्यों के निराकरण में अभूतपूर्व तेजी आई है, जिससे नागरिकों के बहुमूल्य समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.