होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / रिंग रोड-2 पर बने रहे तीन फ्लाई-ओवर्स के काम में आएगी तेजी
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रिंग रोड-2 पर बने रहे तीन फ्लाई-ओवर्स के काम में आएगी तेजी
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता व समय-सीमा में काम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रायपुर. . लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2 में भनपुरी और टाटीबंध के बीच बन रहे तीन फ्लाई-ओवर्स के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों फ्लाई-ओवर्स के काम में तेजी लाते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों साइट्स पर काम देख रहे अभियंताओं को गंभीरता और सक्रियता से कार्यों की रोज मॉनिटरिंग करने तथा निर्माण एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।
लोक निर्माण विभाग द्वारा रिंग रोड क्रमांक-2 में भनपुरी और टाटीबंध के बीच सरोरा चौक, हीरापुर चौक और बंगाली होटल चौक पर सिक्स-लेन फ्लाई-ओवर्स का निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री बंसल ने दोनों ओर के सर्विस रोड्स, नालियों के कवर और फुटपाथों की अच्छी फिनिशिंग और समतलीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्लाई-ओवर्स के ऊपर और नीचे आवाजाही शुरू होने के बाद लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होना चाहिए। फ्लाई-ओवर्स के किसी भी हिस्से के काम में लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम नहीं होना चाहिए।
उन्होंने तीनों कार्यस्थलों के आसपास अच्छी साफ-सफाई रखने को कहा।
विभागीय सचिव ने तीनों कार्यस्थलों में पूरी सावधानी बरतते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लाई-ओवर्स और सर्विस रोड्स के निर्माण में सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का भी कड़ाई से पालन करने को कहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.