Jwala

Express News

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मंत्री गजेन्द्र यादव का बस सफर, आमजन से जुड़कर उनसे संवाद किये

मंत्री गजेन्द्र यादव का बस सफर, आमजन से जुड़कर उनसे संवाद किये

943250320261340521006216546.jpg

दुर्ग। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज सादगी और जनसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आम नागरिकों की तरह यात्री बस में सफर किये। वे धमधा से दुर्ग बस स्टैंड तक बिना किसी प्रोटोकॉल के एक सामान्य यात्री की तरह बस में बैठे और सहयात्रियों के साथ सहजता से संवाद किये। बस में केबिनेट मंत्री की मौजूदगी देखकर यात्रियों में पहले तो आश्चर्य हुआ, लेकिन उनकी सरलता और अपनापन देखकर सभी ने उनसे बातचीत किये।Image after paragraph

      बस यात्रा के दौरान कई यात्रियों ने शिक्षा मंत्री के साथ सेल्फी ली और उनसे बेझिझक बातचीत किये। मंत्री श्री यादव ने भी बिना किसी औपचारिकता के सभी यात्रियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों को ध्यानपूर्वक सुने। मंत्री श्री यादव ने बताया कि वे पारिवारिक कार्य से पथरिया गए हुए थे। वापसी के दौरान बेमेतरा से दुर्ग तक अनमोल ट्रेवल्स की सवारी बस में यात्रा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यात्रा से आमजन के बीच जाकर उनकी वास्तविक समस्याओं और जरूरतों को समझने का अवसर मिलता है, जो किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

      बस यात्रा के दौरान उन्होंने ग्रामीण अंचलों से जुड़े यात्रियों और शिक्षकों से शिक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों ने विद्यालयों की वर्तमान स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों तथा गुणवत्ता सुधार के उपायों पर अपने विचार साझा किए। मंत्री जी ने इन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि शासन स्तर पर इन बिंदुओं पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिए। इसके साथ ही ग्रामीण यात्रियों से बातचीत करते हुए खेती-किसानी, फसल उत्पादन, सिंचाई, समर्थन मूल्य, तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभ को लेकर भी चर्चा किये। 

      मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे संवाद भविष्य की नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह बस यात्रा केवल एक सामान्य सफर नहीं, बल्कि जनता से सीधे जुड़ने, उनकी भावनाओं को समझने की दिशा में एक सार्थक पहल है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.