Jwala

Express News

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

226201120261640281011402462.jpg

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

रायपुर. . लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले में लोक निर्माण विभाग के दोनों संभागों में सड़कों, भवनों और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग के जशपुर संभाग और पत्थलगांव संभाग में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को अधूरे कार्यों में तेजी लाने, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

श्री बंसल ने बगीचा में निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों को अमानक स्तर का पाए जाने पर इसे कार्यों में गंभीर अनियमितता मानते हुए उप अभियंता श्री रमेश प्रसाद सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है। Image after paragraph

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के अंतर्गत लुडेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग के 41 किलोमीटर लंबे हिस्से (एसएच-4) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा स्थापित प्रयोगशाला और डामर प्लांट का भी जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को कार्यों की गति बढ़ाने और निर्माण के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

श्री बंसल ने अपने जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर-सन्ना मार्ग के 17.60 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण कार्य की समीक्षा की। इस कार्य के लिए विभाग द्वारा 13 करोड़ 56 लाख 88 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। उन्होंने सड़क का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने और निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। श्री बंसल ने जशपुर के आस्ता-कुसमी मार्ग के 28 किलोमीटर हिस्से के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य की समीक्षा के दौरान कार्यों में तेजी लाते हुए सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस सड़क के निर्माण के लिए 35 करोड़ 86 लाख 99 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। 

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जशपुर और पत्थलगांव संभागों के अधिकारियों से क्षेत्र में अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों का सतत पर्यवेक्षण करने तथा समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री व्ही.के. भतपहरी, सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री के.पी. संत, अंबिकापुर मंडल के अधीक्षण अभियंता श्री आर.एस. तोमर, पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए.डी. बंजारा और जशपुर संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री क्षीरसागर सेठ भी इस दौरान मौजूद थे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.