होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / 26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस
*अनेक जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित*
रायपुर, / भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ में 26 नवंबर 2026 को ‘संविधान दिवस’ समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संस्कृति विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।समारोह के अंतर्गत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम और जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
*संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन*
26 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला, विकासखंड, तहसील और ग्राम स्तर पर शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय निकायों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों व संगठनों में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन होगा। नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं को MY Govपोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उद्देशिका वाचन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह सुविधा 22 अनुसूचित भाषाओं और अंग्रेजी सहित कुल 23 भाषाओं में उपलब्ध है।
*संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता*
युवाओं और विद्यार्थियों को 18 से 26 नवंबर 2026 तक MY Gov पोर्टल पर आयोजित संविधान प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 24 से 26 नवंबर 2026 तक होने वाले विकसित भारत युवा संवाद में जिला युवा अधिकारियों के जरिए अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्कूल और कॉलेजों में निबंध लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, संगोष्ठी, परिचर्चा तथा पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
राज्य शासन के संस्कृति विभाग के सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा है कि जिलों में गतिविधियों के बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तर पर एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नामांकित किया जाए। आयोजित कार्यक्रमों, प्रतिभागियों की संख्या और गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन फोटोग्राफ्स सहित संस्कृति विभाग की ईमेल आईडीemail ID:-sanskriti.rajbhasha@ gmail.com पर भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। आयोजन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए संस्कृति विभाग से नोडल अधिकारी श्री युगल तिवारी (मोबाइल 94063-98080) से संपर्क किया जा सकता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.